रूस के पायलट ने कहा नहीं मिली थी कोई चेतावनी, बढ़ा टर्की और रूस के बीच तनाव
मास्को। रूस ने अब सीरियन बॉर्डर पर अपने एक फाइटर जेट को गिराने के बाद शनिवार को टर्की पर योजनाबद्ध तरीके से उकसाने का आरोप लगाया। रशियन एयरफोर्स के बचाए गए पायलट ने दावा किया है कि उन्हें कोई चेतावनी नहीं दी गईं।

रूस ने कहा कि रूस और सीरिया के स्पेशल फोर्सेज ने जेट्स गिराए जाने से पहले उसमें से कूदे दो में एक पायलट को जीवित बचाया है। हालांकि उन्होंने पुष्टि की है कि दूसरे पायलट और उन्हें बचाने के लिए भेजे गए एक सैनिक की मौत हो गई है।
बचाए जाने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में बचाए गए पायलट कोंस्टैनटिन मुराखतिन ने रूस की मीडिया को बताया कि टर्की ने फाइटर जेट्स के द्वारा उसके जेट को गिराए जाने से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी।
सीरिया में मास्को के सैन्य ठिकाने पर कैमरे की ओर पीठ किए गए, मुराखतिन ने कहा कि कोई चेतावनी नहीं थी, ना तो रेडियो के जरिए और ना ही दूसरे किसी मीडियम के जरिए उन्होंने संपर्क किया।
पहीं टर्की का कहना है कि उसने पांच मिनट के भीतर पायलट को 10 बार चेतावनी दी थी। नाटो और उसका अमेरिका भी इस बात का समर्थन कर रहा है। फाइटर जेट को गिराने के बाद से सीरियन वॉर में दो बड़े देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।
इस बात की आशंका पैदा हो गई कि इससे एक व्यापक भू्-राजनीतिक संघर्ष बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications