Telegram ऐप के CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार , जानिए क्यों हुए अरेस्ट?
Telegram के संस्थापक और सीईओ पॉल डुरोव को पेरिस के पास एक हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार शाम को पेरिस के पास बॉर्गेट एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तारी हुई जब डुरोव अपने निजी जेट से यात्रा कर रहे थे। टेलीग्राम ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पॉल दुबई में रहते हैं और 2014 में उन्होंने रूस छोड़ दिया था। बता दें कि टेलीग्राम ऐप का लक्ष्य अगले साल एक अरब उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना है। टेलीग्राम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट की तरह एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।

इस गिरफ़्तारी से रूसी ब्लॉगर्स में काफ़ी नाराज़गी है और उन्होंने रविवार दोपहर को दुनिया भर में फ़्रांसीसी दूतावासों पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
दरअसल टेलीग्राम ऐप पर मॉडरेशन की कमी है। फ्रांस के अधिकारी टेलीग्राम ऐप पर मॉडेशन की कमी की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि मॉडरेशन की कमी के चलते आपराधिक गतिविधियों, मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी के लिए टेलीग्राम का इस्तेमाल किया जाता है।
फ्रांस ने ड्रग तस्करी, बच्चों के खिलाफ अपराध और धोखाधड़ी में मिलीभगत के आरोप में डुरोव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ये आरोप टेलीग्राम के अपर्याप्त मॉडरेशन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं करने की वजह से से लगाए गए।
डुरोव को रूस में एक लोकप्रिय सोशल नेटवर्क VKontakte की स्थापना के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 2014 में VKontakte उपयोगकर्ताओं के डेटा को रूसी सुरक्षा सेवाओं के साथ साझा करने से इनकार करने के बाद रूस छोड़ दिया।
इसके बाद रूस ने सुरक्षा सेवाओं को उपयोगकर्ताओं के ऑनलाइन संचार प्रदान करने से इनकार करने पर टेलीग्राम को ब्लॉक करने का प्रयास किया, हालांकि इसमे वो सफल नहीं रहे। रूस में टेलीग्राम को बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं।
यूक्रेन में युद्ध के बारे में जानकारी साझा करने के लिए भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि रूसी सेना भी संचार उद्देश्यों के लिए टेलीग्राम का उपयोग करती है।












Click it and Unblock the Notifications