Israel: वो नरसंहार, जिसमें मारे गए 1200 लोग, 133 अभी भी बंधक, पीड़ितों ने अब भी नहीं छोड़ी उम्मीद
इजरायल पर हमास के हमले की छह महीने पूरे हो चुके हैं। आईडीएफ लगातार तेल अवीव के पीड़तों का बदला लेने के लिए हमास पर अटैक कर रही है। इस इजरायल की राजधानी में 7 अक्टूबर को तबाह हुए परिवार के करीबियों और परिजनों ने दर्द बयां किया है।
इजरायल और हमास के बीच गाजा में जारी युद्ध के दौरानआईडीएफ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध में अब तक 600 सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर इस हफ्ते सोमवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि गाजा में पिछले छह महीने के युद्ध में करीब 33,207 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। जबकि हमास के कब्जे वाले गाजा में 23 लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं।

दरअसल, पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजरायल पर हमला किया था जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के कब्जे वाले गाजा में हमला शुरू किया था जो अब तक जारी है।
हमास के हमले के ठीक 6 महीने बाद एक बार फिर से तेल अवीव में जिंदगी धीरे- धीरे पटरी पर लौट रही है। तेल अवीव में रेस्तरां संचालित करने वाली प्रवासी भारतीय सम्मान ने सम्मानित रीना पुष्करणा के मुताबिक इजराइल धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "इजरायल में युद्ध के बादल मंडराते रहते हैं। ऐसे में बिना किसी जश्न के इजरायली सिर्फ सामान्य जीवन जी रहे हैं। यहां हमास के हमले के चलते कई लोग प्रभावित हुए हैं। यहां अपने ही देश में लोग शरणार्थी की तरह रहने को मजबूर हो गए। लेकिस स्थिति अब धीरे- धीरे सुधर रही है।"
वहीं भारतीय मूल की यहूदी एक्ट्रेस मधुरा नाइक ने कहा, "छह महीने हो गए हैं और अभी भी इजराइल के 133 लोगों को हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाकर रखा गया है। और हमें अभी भी जीवन की आशा है। दुर्भाग्य से मेरे परिवार के लिए, यह वैसा नहीं था... मेरी चचेरी बहन और उसके पति की उनके बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। मेरे चचेरे भाई की छह साल की बेटी थी, जो अपनी तीन साल की बहन को बचाने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि वह पुलिस से पूछ रही थी कि क्या वे इजरायली लोग थे क्योंकि वहां बहुत गोलीबारी हो रही थी और बच्चे पीछे छिपे हुए थे। दुर्भाग्य से हमारे परिवार कभी वापस नहीं आएंगे।"
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जारी जंग 6 महीने बाद भी जारी है। अमेरिका के साथ-साथ यूरोप के तमाम देशों की गुजारिश के बाद भी इजरायल गाजा पट्टी पर हमले कम करने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अब इजरायल ने एयरस्ट्राइक कर हमास नेता इस्माइल हानिया के तीन बेटों को मार गिराया है। IDF ने तीनों की मौत की पुष्टि करते हुए दावा किया कि हानिया के तीनों बेटे मोहम्मद, आमिर और हाजेम गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
इजरायल के अटैक में तीन बच्चों की मौत के बाद इस्माइल हानिया ने कहा कि जेरूसलम और अल-अक्सा मस्जिद को आजाद कराने की जंग में उसके 4 में से 3 बेटे 'शहीद' हो गए। इस बीच हमास ने अपनी मांगों से पीछे ना हटने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications