दूसरी मंजिल से गिरी दो साल की मासूम की राहगीर ने बचा ली जान, वायरल हुआ चौंकाने वाला VIDEO

नई दिल्ली। 'जाको राखे साईयां, मार सके न कोय', ये कहावत उस समय बिल्कुल सही साबित हुई जब दो साल की एक मासूम बच्ची दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर से अचानक ही नीचे गिरने लगी। इसी दौरान एक राहगीर ने इस बच्ची को घर की बालकनी से नीचे गिरते हुए देख लिया। वो तुरंत ही एक 'सुपरहीरो' की तरह उस जगह पर पहुंचा जहां बच्ची गिरने वाली थी। यही नहीं उस शख्स ने बच्ची को कैच कर लिया। इस शख्स की बुद्धिमानी के चलते बच्ची की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से गिरी बच्ची

खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से गिरी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंजिल से गिर रही बच्ची को बचाने का वायरल हो रहा ये वीडियो तुर्की का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक 17 साल का सड़क पर खड़ा है। इस दौरान आस-पास में चहल-पहल है। लोग आते-जाते दिख रहे हैं लेकिन ये सड़क पर एक ही जगह खड़ा रहता है और बार-बार ऊपर देख रहा है। दरअसल, उसकी नजर सामने एक बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से लटक रही एक बच्ची पर पड़ जाती है। दरअसल, 17 वर्षीय इस लड़के ने दूसरी मंजिल पर लटक रही बच्ची को देख लिया। इसीलिए उसने उस बच्ची को बचाने के लिए लगातार उस पर नजरें टिकाए रखी और बाद में बड़े ही नाटकीय तरीके से उसे बचा लिया।

VIDEO: 17 वर्षीय लड़के ने यूं बचाई बच्ची की जान

17 वर्षीय इस लड़के की पहचान फ्यूड जाबाट के तौर पर हुई है, जो कि अल्जीरियाई आप्रवासी है। इस लड़के ने 2 साल की एक बच्ची को एक घर के दूसरे मंजिल की खिड़की पर लटके देखा। बताया गया कि ये बच्ची खेलते-खेलते अपने घर की खिड़की पर आ गई थी जब उसकी मां घर में खाना बना रही थी। दूसरे फ्लोर पर खतरनाक तरीके से लटक रही मासूम को नीचे खड़ा लड़का आखिर तक देखता रहा। जैसे ही बच्ची गिरी उसने उसे लपक लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में बच्ची को खरोंच तक नहीं आई।

बालकनी से गिर रहे बच्चे को बचाने के लिए मां बनी 'सुपरवुमन'

हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बालकनी से गिर रहे एक बच्चे को उसकी मां ने ही बड़ी फुर्ती से बचा लिया था। इस मामले में महिला कुछ ही पलों के भीतर किसी पेशेवर खिलाड़ी की तरह छलांग लगाता हुए बच्चे को पकड़ लेती है और वापस खींच लेती है। सोशल मीडिया पर इसके लिए महिला की खूब तारीफ हो रही है। ये वीडियो कोलंबिया का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+