प्रेम करने की सजा: पहले प्रेमी जोड़े को चारपाई से बांधा फिर करंट देकर मारा
इस्लामाबाद। प्रेम करने की सजा यह होती है कि उन्हें मौत के घाट भी उतार दिया जाता है। घटना पाकिस्तान के कराची की है, जहां एक प्रेमी जोड़े को करंट देकर उनके प्रेम को हमेशा के लिए शांत कर दिया गया। प्रेमी जोड़े को उनके परिवार के सदस्यों ने एक कबायली परिषद जिर्गा के आदेश देने पर कथित तौर पर बिजली का करंट देकर मार दिया।

पुलिस के अनुसार, 16 साल की लड़की अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गई थी और करीब एक महीने तक घर से दूर रही। जब घर वालों ने उन्हें शादी का आश्वासन दिया तो वे वापस घर लौट आए, जिसके बाद प्रेमी जोड़े को परीजनों ने उन्हें चारपाई से बांधकर बिजली के करंट दिए।
बताया जा रहा है कि पश्तून समुदाय के एक कबायली परिषद ने बिजली के करंट के जरिए दोनों की हत्या का आदेश दिया। प्रेमी जोड़े के घर वालों ने ही इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों परिवार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम में दोनों के मौत की पुष्टि बिजली के करंट से हुई है। पुलिस के अनुसार, लड़के के सिर और छाती में बिजली के शॉर्ट दिए गए। पुलिस ने बताया कि पहले लड़की को मारा गया और उसके एक दिन बाद लड़के की भी क्रुर तरीके से हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications