अमेरिका ने उठाया चीन में उइगर नरसंहार का मुद्दा, कहा-2022 में ना दी जाए ओलंपिक की मेजबानी
वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेसी टेड योहो ने चीनी सरकार पर नरसंहार के आऱोप लगाए हैं। टेड योहो ने कहा कि चीन के झिंजियांग में नरसंहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि, उइगुर मुसलमानों के क्रूर दमन के कारण बीजिंग को 2022 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। एशिया और प्रशांत पर हाउस फॉरेन अफेयर्स उपसमिति के सदस्य टेड योहो ने कहा कि, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने देशव्यापी अभियान को लागू कर उइगर और पूर्वी तुर्क आबादी पर अत्याचार, बलात्कार, और नसबंदी जैसी क्रूर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
Recommended Video

योहो का बयान उइघुर तुर्क और चीन के अन्य मुस्लिम समुदायों द्वारा संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से चीन पर दबाव डालने और उनके समुदाय के खिलाफ नरसंहार के कृत्यों की जांच करने का आग्रह करने के बाद आया है। 'पूर्वी तुर्किस्तान में नरसंहार' शीर्षक वाली एक हालिया रिपोर्ट में चीन पर कोविड-19 महामारी के बावजूद उइघुर तुर्कों और अन्य मुस्लिम समुदायों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कोविड-19 का उपयोग कर रहे हैं। चीन दुनिया भर में अपने विस्तारवादी अभियान के लिए महामारी का उपयोग कर रहा है। पूर्वी तुर्किस्तान में व्यापक तौर पर मानव अधिकारों के उल्लंघन को देखा गया था। इस क्षेत्र में अपने आर्थिक, राजनीतिक और भू-राजनीतिक हितों के कारण, सीसीपी मुस्लिम समुदायों, विशेषकर उइघुर तुर्कों के प्रति अत्याचार को बढ़ा रहा है।

उइगरों को व्यवस्थित रूप से आत्मसात करने के उद्देश्य से, चीन अपनी जातीय पहचान और जनसंख्या को मिटा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, चीनी सरकार ने उइगरों के दैनिक जीवन को नियंत्रित करने के लिए 1.1 मिलियन हान चीनी कैडर पूर्वी तुर्किस्तान को भेजे हैं। उनका काम उइघुर घरों में रहना है, यदि आवश्यक हो तो उनके साथ एक ही बिस्तर साझा करें, और उनके दैनिक जीवन के सभी पहलुओं को नियंत्रित करें। चीनी सरकार द्वारा शुरू किए गए 'डबल रिलेटिव प्रोग्राम' के तहत हान चीनी कैडर हर दो महीने में कम से कम एक बार यात्रा करते हैं और लगभग एक सप्ताह तक रहते हैं।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications