टेक सेवी पीएम मोदी 'टेक लैंड' सिलिकॉन वैली के दौरे को तैयार

कैलिफोर्निया। न्‍यूयॉर्क में यूएनजीए को संबोधित करने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी सिलिकॉन वैली कैलिफोर्निया के लिए रवाना होंगे। कैलिफोर्निया रवाना होने से पहले पीएम मोदी यूएन के जी4 देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के साथ एक मीटिंग करेंगे। सिलिकॉन वैली में पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

अभी तक जिस जगह को आप सब डिवाइस बनाने और सोशल मीडिया की जन्‍मस्‍थली के लिए जानते हैं अब वहां पर करीब 33 वर्ष किसी भारतीय पीएम के कदम पड़ेंगे। पीएम मोदी जिन्‍हें दुनिया एक टेक सेवी पीएम के तौर पर जानती है, उनके सिलिकॉन वैली के दौरे पर सबकी नजरें लगी हुई हैं।

मिलेंगे टिम कुक और मार्क जुकेरबर्ग से

सिलिकॉन वैली अमेरिका के वेस्‍ट कोस्‍ट की वजह जगह जहां पर टिम कुक और मार्क जुकेरबर्ग जैसे अमेरिकी बिलेनियर्स रहते हैं, जब वहां पर पीएम मोदी जाएंगे तो उन्‍हें उम्‍मीद होगी कि यहां से भारत के लिए कोई अच्‍छी खबर लेकर लौटें। पीएम मोदी यहां पर एप्‍पल के सीईओ टिम कुक और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग से भी मुलाकात करेंगे।

पढ़ें- पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के रिश्ते

पीएम मोदी सिलिकॉन वैली में 'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भारत में हाई स्‍पीड इंटरनेट की मौजूदगी के 3 बाद देश के स्‍टार्ट अप इंजीनियरों के सशक्‍तीकरण पर चर्चा करेंगे।

वह इस पर भी चर्चा करेंगे कि ऐसी कौन सी टेक्‍नोलॉजी हैं जिसका प्रयोग करके देश में लोगों को बेहतर जीवन स्‍तर मुहैया कराया जा सके।

रॉकस्‍टार मोदी का इंतजार

पिछले वर्ष मैडिसन स्‍क्‍वॉयर में अपने कार्यक्रम की तरह ही पीएम मोदी यहां पर भी भारतीयों को संबोधित करने वाले हैं। मोदी जहां टेक्‍नोक्रेट्स से मुलाकात करेंगे तो वहीं वह स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्‍टूडेंट्स को भी संबोधित करेंगे।

पीएममोदी को यहां पर भी लोग रॉकस्‍टार कह कर संबोधित करने लगे हैं। स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले विवेक वाधवा की मानें तो पीएम मोदी सिलिकॉन वैली में किसी रॉकस्‍टॉर से कम नहीं हैं।

विवेक कहते हैं कि पीएम मोदी को सुनने के बाद लगता है कि उन्‍हें टेक्‍नोलॉजी की काफी समझ है और वह इसकी महत्‍ता को भी काफी समझते हैं।

18,000 लोग सुनेंगे पीएम मोदी को

शनिवार को जब पीएम मोदी कैलिफोर्निया पहुंचेंगे तो वह पहले लीडिंग टेक्‍नोक्रेट्स से मुलाकात करेंगे। रविवार को सैन जोस के सैप सेंटर एरिना में पीएम मोदी यहां पर बसे भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस एरिना की क्षमता 18,000 है।

पीएम मोदी जब सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे तो उन्‍होंने वहां पर दुबई के एक क्रिकेट स्‍टेडियम में इसी तरह से भारतीयों को संबोधित किया था। इससे पहले आस्‍ट्रेलिया और उससे पहले मैडिसन स्‍क्‍वॉयर में वह अप्रवासी भारतीयों को संबोधित कर चुके हैं।हाल ही में आयरलैंड में भारतीयों के बीच पीएम मोदी की मौजूदगी को अभी तक कोई नहीं भूला है।

हो रहा है पीएम का विरोध

लोकप्रियता से अलग पीएम मोदी का विरोध भी जारी है। अमेरिका के 100 प्रोफेसरों और दूसरे अकेडमिशियंस की ओर से एक चिट्ठी पोस्‍ट की गई है। इसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह पीएम मोदी की डिजिटल नीति और इससे जुड़ी बातों पर यकीन न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+