2.21 करोड़ देखकर भी नहीं डगमगाया टैक्सी ड्राइवर का ईमान, पुलिस को सौंपी रकम
Dubai News: टैक्सी में सफर करने के दौरान कई बार लोग अपना सामान भूल जाते हैं। कई बार तो उन्हें उनका सामान वापस मिल जाता है, लेकिन कई बार उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। हाल ही में ऐसा वाक्या दुबई से सामने आया है। जहां एक यात्री के टैक्सी में 10 लाख दिरहम यानी 2.21 करोड़ रुपए छूट गए।
हालांकि, डाइवर हमादा अबू जेद ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए यात्री के टैक्सी में छूटे रहे दुबई पुलिस को सौंप दिए। टैक्सी डाइवर के इस काम की चर्चा अब सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में हो रही है। वहीं, लोग टैक्सी डाइवर की तारीफ कर रहे है। वहीं, टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी को देखते हुए दुबाई पुलिस ने शख्स को सम्मानित किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक यात्री अबू जैद की टैक्सी में 10 लाख दिरहम की कीमत का सामान छूट गया। यह रकम भारतीय मुद्रा में लगभग 2.21 करोड़ रुपये के बराबर है। इतनी बड़ी रकम पाकर किसी का भी ईमान डोल सकता है। हालांकि, अबू जैद ने एक पल के लिए भी लालच को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
अबू जैद ने तुरंत यह सामन पुलिस को सौंप दिया ताकि यह असली मालिक तक पहुंच सके। अबू जैद की ईमानदारी का सम्मान करने के लिए अल बरशा पुलिस स्टेशन में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। पुलिस निदेशक ब्रिगेडियर माजिद अल सुवैदी ने उनकी ईमानदारी के लिए उनकी सराहना की।
उन्होंने कहा, "अबू जैद जैसे लोग न केवल दुबई की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सहयोग को भी मजबूत करते हैं।" आभार के प्रतीक के रूप में अबू जैद को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं, अब अबू जैद की कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हुई।
सोशल मीडिया यूजर अबू जैद की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा कि दुनिया को अबू जैद जैसे और लोगों की जरूरत है। वहीं, दूसरे यूजर ने X पर पोस्ट करते हुए इसे दुबई के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं, किसी ने कहा कि इंसान की असली पहचान उसकी ईमानदारी और जिम्मेदारी में छिपी होती है।












Click it and Unblock the Notifications