Tariff: आखिर क्यों Trump ने कनाडा-मैक्सिको के टैरिफ पर लगाया ब्रेक? क्या हुई कोई डील? 30 दिन में होगा U-Turn?

Donald Trump Halts Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको के साथ व्यापार विवाद को फिलहाल 30 दिनों के लिए टाल दिया है। उन्होंने टैरिफ लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से बातचीत के बाद इसे रोकने का फैसला लिया।

बदले में, दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और नशीली दवाओं की तस्करी पर लगाम लगाने का वादा किया है। टैरिफ को रोकने का फ़ैसला करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ दो बार फोन पर बात की और सोमवार को मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से भी बात की । हालांकि, चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ आज यानी मंगलवार से लागू होने वाला है।

Donald Trump Halts Tariff News

टैरिफ लगाने की योजना क्यों बनी थी?

ट्रंप ने अवैध प्रवास और नशीली दवाओं की तस्करी को लेकर चिंता जताते हुए कनाडा और मैक्सिको से होने वाले आयात पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस फैसले से व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका थी, क्योंकि दोनों देश अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं। चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% टैरिफ लगाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।

सीमा सुरक्षा पर कनाडा का नया प्लान

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के साथ बातचीत के बाद 1.3 बिलियन डॉलर की सीमा सुरक्षा योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत...

  • सीमा सुरक्षा के लिए नए हेलीकॉप्टर और अत्याधुनिक तकनीक लगाई जाएगी।
  • 10,000 से ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती होगी।
  • फेंटेनाइल जैसी खतरनाक नशीली दवाओं के प्रवाह को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
  • अमेरिका-कनाडा के बीच निगरानी और समन्वय को मजबूत किया जाएगा।

मैक्सिको का बड़ा कदम

मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने भी अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 10,000 सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया है। इसका मकसद...

  • अवैध प्रवासियों के अमेरिका में प्रवेश को रोकना।
  • नशीली दवाओं, खासकर फेंटेनाइल की तस्करी पर लगाम लगाना।
  • सीमा सुरक्षा बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करना।

ट्रंप का बयान: 'यह सिर्फ एक टेस्ट पीरियड'

ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको के इस कदम का स्वागत किया, लेकिन कहा कि टैरिफ को सिर्फ 30 दिनों के लिए रोका गया है। उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों देश अपने वादे निभाते हैं और सीमा पर सुरक्षा बढ़ती है, तो यह स्थायी हो सकता है। अन्यथा, हम टैरिफ लगाने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करेंगे।"

चीन पर कड़ा रुख बरकरार

जहां कनाडा और मैक्सिको को टैरिफ से राहत मिली है, वहीं ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर चीन हमें फेंटेनाइल भेजना बंद नहीं करता, तो हम उस पर टैरिफ और बढ़ा देंगे।

अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको व्यापार संबंधों पर असर

कनाडा, मैक्सिको और चीन अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं। अमेरिका का इनसे व्यापार...

  • चीन से 536 बिलियन डॉलर का आयात।
  • मैक्सिको से 455 बिलियन डॉलर का आयात।
  • कनाडा से 437 बिलियन डॉलर का आयात।

क्या यह समझौता स्थायी रहेगा?

फिलहाल, ट्रंप ने टैरिफ पर रोक लगा दी है, लेकिन अगले 30 दिनों में अगर सीमा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस परिणाम नहीं दिखता, तो यह फैसला पलटा जा सकता है। ऐसे में कनाडा और मैक्सिको के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है कि वे अपने वादों को हकीकत में बदलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+