कोविड-19 से तंजानिया के डिप्लोमेट की नई दिल्ली में मौत, थाइलैंड ने राजनयिकों को वापस बुलाया
नई दिल्ली में तंजानिया के डिप्लोमेट की कोविड-19 से मौत हो गई। वहीं थाइलैंड ने अपने राजनयिकों को भारत से वापस बुला लिया है।
नई दिल्ली, मई 03: कोरोना वायरस लगातार भारत में कहर बरपा रहा है और हजारों लोगों की मौत कोरना वायरस की वजह से हो रही है और ऐसा पहली बार हुआ है जब विदेशी डिप्लोमेट की जान कोरोना वायरस की वजह से कई है। तंजानिया के डिप्लोमेट की नई दिल्ली में कोरोना वायरस से मौत हो गई। तंजानिया के डिप्लोमेट कर्नल डॉ. मूसा बीट्स की कोराना वायरस की वजह से मौत हो गई है। डिप्लोमेट की मौत के बाद भारत ने शोक जताया है।

तंजानिया के डिप्लोमेट की मौत
तंजानिया हाई कमीशन ने नई दिल्ली में डिप्लोमेट की मौत की पुष्टि कर दी है। हाई कमीशन ने अपने बयान में कहा है कि डिप्लोमेट कर्नल डॉ. मूसा बीट्स की कोविड-19 की वजह से मौत हो गई। वो भारत में तंजानिया के डिफेंस एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे। उनकी मौत दिल्ली के बेस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। तंजानिया के डिप्लोमेट की मौत के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सभी विदेशी दूतावासों की हर संभव मदद की व्यवस्था की गई है।
डिप्लोमेट्स की सहायता
पिछले कुछ हफ्तों से भारत में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। वहीं पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड और फिलिपिंस एंबेसी की तरफ से ऑक्सीजन की मांग की गई थी। वहीं न्यूजीलैंड एंबेसी द्वारा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा था कि हर देश के राजनयिकों सुरक्षा का दायित्व सरकार पर है और डिप्लोमेट्स को हर मदद और हर सुविधा दी जा रही है। वहीं, द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ देशों ने अपने डिप्लोमेट्स को भारत से बुलाना भी शुरू कर दिया है। थाइलैंड की सरकार ने पिछले हफ्ते एयर एंबुलेंस भेजकर अपने देश के डिप्लोमेट्स को भारत से वापस बुला लिया था।












Click it and Unblock the Notifications