UN की तालिबान को चेतावनी, प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों पर ना किया जाए बल प्रयोग

नई दिल्ली, सितंबर 10। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों के द्वारा पत्रकारों पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी कर पत्रकारों के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा की। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान के अंदर पत्रकारों को बुरी तरह से पीटने की घटनाएं सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में तालिबानी लड़ाकों ने 5 पत्रकारों को हिरासत में लिया है।

tli

यूएन की प्रवक्ता आधिकारिक बयान

तालिबानी आतंकियों की इस ज्यादती को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा, "हम तालिबान से आह्वान करते हैं कि शांतिपूर्ण सभा के अपने अधिकार का प्रयोग करने वालों और विरोध प्रदर्शनों को कवर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ बल प्रयोग और मनमाने ढंग से उन्हें हिरासत में ना लिया जाए।" यूएन की प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि तालिबान के लड़ाकों की जिम्मेदारी बनती है कि वो ये सुनिश्चित करें कि किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों पर बल प्रयोग नहीं किया जाए।

तालिबानी आतंकियों ने पत्रकारों को बेरहमी से पीटा

रॉयटर्स एजेंसी के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं पर पत्रकारों पर बल प्रयोग करना शुरू कर दिया है। 7 सितंबर को हेरात प्रांत में 2 प्रदर्शनकारियों को तालिबान के लड़ाकों ने गोली मार दी थी। वहीं गुरुवार को तालिबान के द्वारा पीटे गए पत्रकारों की तस्वीरें पूरी दुनिया के सामने आई थी, जिसके बाद तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता की लहर दौड़ पड़ी। अफगान मीडिया हाउस, एतिलात्रोज़ द्वारा साझा किए गए पोस्ट में एक पत्रकार का बुरी तरह से पिटाई के खराब हुआ चेहरा दिखाया गया था। इस पत्रकार को पश्चिमी काबुल के कार्त-ए-चार इलाके में महिलाओं के विरोध को कवर करने के लिए बेरहमी से पीटा गया था।

Recommended Video

    Afghanistan: American Fighter Plane पर झूला बनाकर झूलते नजर आए Talibani | वनइंडिया हिंदी

    उस पत्रकार ने बताया था कि तालिबान के आतंकियों ने उसके सिर पर पैर रखा था, जिसकी वजह से उसका चेहरा कॉन्क्रीट पर छिल गया, आतंकियों ने मेरे सिर पर लात भी मारी, वो तो मुझे मारने ही जा रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+