महिलाओं के ईद समारोह में शामिल होने पर लगी रोक, पाक मौके पर तालिबान ने जारी किया एक और फरमान

अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद से तालिबान लगातार महिलाओं पर नई-नई पाबंदियां लगा रहा है। अफगानिस्तान में महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर काम करने की अनुमति नहीं है।

Taliban prohibits women from attending Eid

दुनियाभर में मुसलमान आज ईद मना रहे हैं मगर इस पवित्र मौके पर भी तालिबानी हुकूमत ने महिलाओं पर फरमान जारी रखा है। तालिबान ने बघलान और ताखर इन दो प्रांतों की महिलाओं के ईद समारोहों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अफगानिस्‍तान की समाचार सेवा खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के बघलान और ताखर प्रांतों में तालिबान ने महिलाओं को ईद-उल-फितर के समारोह में शामिल होने पर रोक लगा दी है। ये आदेश तालिबानी अधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का हवाला देते हुए दिया गया है।

रिपोर्ट है कि अफगानिस्तान में अब तक केवल इन्हीं दो प्रातों में ईद-उल-फितर के दिनों में महिलाओं के घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। तालिबान का यह ताजा फैसला खुले लॉन वाले रेस्तरां में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद आया है।

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में तालिबान अधिकारियों ने अफगानिस्तान के हेरात क्षेत्र में महिलाओं को बगीचों और लॉन वाले रेस्तरां में भोजन करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तालिबान ने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत पर ऐसा कदम उठाया गया है।

तालिबान सरकार ने बयान जारी कर बताया कि इस्लामिक गुरुओं और लोगों की सलाह पर ऐसा किया गया है। ऐसी शिकायतें सामने आई थी कि इस तरह की जगहों पर पुरुष और स्त्रियां एक साथ होते हैं। यहां पर महिलाएं हिजाब नहीं पहनतीं। ऐसी जगहों पर महिलाओं के लिए पर्दे की व्यवस्था भी नहीं होती।

दुनियाभर में हो रही आलोचनाओं के बावजूद तालिबानी सरकार का अफिगानी महिलाओं पर प्रतिबंध लगाना जारी है। इसी महीने की शुरुआत में तालिबान ने महिलाओं का एक रेडियो स्टेशन बंद करा दिया था।

इतना ही नहीं ऐसी खबरें मिल रही हैं कि अफगानिस्तान में तलाकशुदा महिलाओं को पूर्व पतियों संग रहने को भी मजबूर किया जा रहा है। इससे पहले तालिबान गर्भनिरोधक गोलियों पर बैन, लड़कियों की शिक्षा पर भी पाबंदी, महिलाओं के मीडिया में भी काम करने पर रोक, अकेले निकलने पर पाबंदी सहित कई फरमान जारी कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+