तालिबान ने की भारत की प्रशंसा लेकिन कहा- अभी और चाहिए
दिल्ली से सीधे काबुल के लिए उड़ान भरने वाली अफ़ग़ान एयरलाइन काम एयर में 1.6 मीट्रिक टन स्वास्थ्य सामग्री भारत ने तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान को भेजी.
शनिवार को भारत ने लागातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में स्वास्थ्य सामग्री की पहली खेप भेजी. ये भारत की ओर से अफ़ग़ानिस्तान को भेजी गई पहली मदद है. दिल्ली से सीधे काबुल के लिए उड़ान भरने वाली अफ़ग़ान एयरलाइन काम एयर में 1.6 मीट्रिक टन स्वास्थ्य सामग्री भारत ने तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान को भेजी. अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से मिली इस मदद का स्वागत किया लेकिन कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए उन्हें और मदद की ज़रूरत है. ये तालिबान के सत्ता में वापसी के बाद भारत की ओर से भेजी गई पहली मानवीय सहायता है.
अफ़ग़ानिस्तान के स्थानीय चैनल टोलो न्यूज़ से बात करते हुए अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक़्ता जाविद हजीर ने कहा, ''भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान के जन स्वास्थ्य मंत्रालय को कुछ स्वास्थ्य उत्पाद दान किए हैं. हम इसकी प्रशंसा करते हैं और अन्य देशों से अफ़ग़ानिस्तान की मदद करने के लिए आगे आने की अपील करते हैं.'' इसके अलावा भारत अफ़ग़ानिस्तान को 5 लाख कोरोना वायरस के वैक्सीन की डोज़ भी देगा.
- पाकिस्तान के पहले दौरे से तालिबान के विदेश मंत्री को क्या मिला?
- तालिबान के विदेश मंत्री ने कहा, हम भारत से संघर्ष नहीं चाहते हैं- बीबीसी इंटरव्यू
भारत में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दज़ई ने ट्वीट कर भारत को धन्यवाद कहा. उन्होंने लिखा, ''अपने उपकार करने वालों के साथ जो साधुता बरतता है, उसकी तारीफ नहीं है. महात्मा तो वह है जो अपने साथ बुराई करने वालों के साथ भी भलाई करे. इस कठिन समय में अफगानिस्तान के बच्चों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए भारत को धन्यवाद. अमर रहे भारत-अफगान मित्रता ''
https://twitter.com/FMamundzay/status/1469692848815570952
उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, ''सभी बच्चों को एक छोटी सी मदद, एक छोटी सी आशा और उन पर कोई विश्वास करने वाला चाहिए होता है. भारत से स्वास्थ से जुड़ी सामग्रियों की मदद की पहली खेप आज सुबह काबुल पहुंची. 1.6 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाएं इस कठिन समय में कई परिवारों की मदद करेंगी. भारत के लोगों की ओर से अफ़ग़ानिस्तान को तोहफ़ा.''
https://twitter.com/FMamundzay/status/1469553239288782855
मदद की लेकिन तालिबान को मान्यता नहीं
हालांकि भारत की ओर से ये सभी मदद सिर्फ़ और सिर्फ़ मानवीय मदद का हिस्सा है, भारत ने तालिबान प्रशासन को मान्याता नहीं दी है. ये मदद भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों के ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान के अस्पताल में भेजेगा. भारत इससे पहले अंतराष्ट्रीय समुदायों से भी अपील कर चुका है कि वह तालिबान के मानवाधिकारों के रिकॉर्ड और सुरक्षा को लेकर अनिश्चितताओं पर गौर करते हुए तालिबान सरकार को मान्यता के मामले में सोच-समझकर सावधानी से क़दम उठाएं. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने बताया कि काम एयर के इस विमान में 1.6 मीट्रिक टन स्वास्थ्य मदद के अलावा 10 भारतीय और 94 अफ़ग़ान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी उड़ान भरी.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, ''अफ़ग़ानिस्तान में चुनौतीपूर्ण मानवीय स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने आज दिल्ली से काबुल वापसी की उड़ान में चिकित्सा आपूर्ति सहित मानवीय सहायता भेजी है. इन दवाओं को काबुल में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा और इंदिरा गांधी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, काबुल में इसका इस्तेमाल होगा.''
- 'यहां नर्क जैसा माहौल है’: अफ़ग़ानिस्तान के भूखे बच्चों को बचाने की जंग
- अफ़ग़ानिस्तान: मजबूरी में लोग खुलेआम बेच रहे हैं बच्चे
'भारत की ओर से तोहफ़ा'
मानवीय सहायता के सामानों को ले जाने वाले बॉक्सों पर "भारत के लोगों की ओर से अफ़ग़ानिस्तान के लोगों को तोहफ़ा" के स्टिकर लगाए गए थे. शनिवार को भेजी गई मदद के साथ ही भारत.. ईरान, क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्कमेनिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों की फ़ेहरिस्त में शामिल हो गया, जिन्होंने तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय सहायता भेजी है. 13 सितंबर को एक भाषण में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आम अफ़ग़ान आबादी को मानवीय सहायता की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए "अफ़ग़ानिस्तान तक बिना किसी रोक-टोक, अप्रतिबंधित और सीधी पहुँच" की मांग की थी ताकि कड़ाके की सर्दी में चिकित्सा आपूर्ति की कमी से जूझ रहे लोगों तक भारत मदद पहुंचा सके. अगस्त के मध्य में सत्ता में वापसी के बाद से ही तालिबान शासन काबुल हवाई अड्डे के संचालन और देश के अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांग रहा है.
आने वाले दिनों में पाकिस्तान के ज़रिए भारत भेजेगा मदद
इस साल अगस्त में राष्ट्रपति अशरफ़ गनी की सरकार को बेदखल कर तालिबान के काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद भारत ने पहली बार अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय सहायता भेजी है. यह एक महत्वपूर्ण क़दम है क्योंकि इसके बाद आने वाले दिनों में भारत से अफ़ग़ानिस्तान को बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता मिलेगी जो पाकिस्तान के रास्ते अफ़ग़ानिस्तान तक पहुँचेगी.
- अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं को सता रहा है तालिबान का डर
- अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान पर आरोप, घर-घर जाकर लोगों से पैसे ले रहे
भारत अफ़ग़ानिस्तान को 50 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं भेजने वाला है, जिसे पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर से अफ़ग़ानिस्तान की सीमा तक ले जाने के लिए अफ़ग़ान ट्रकों के इस्तेमाल की मंज़ूरी दी है. भारत ने शर्त रखी थी कि वो गेहूं या तो अफ़ग़ानिस्तान के ट्रक से भेजेगा या अपने ट्रक से. पहले पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं था लेकिन बाद में उसने अफ़ग़ानिस्तान के ट्रक से भेजने की अनुमति दे दी. भारत ये मदद वाघा बॉर्डर से होते हुए पाकिस्तान के पंजाब में भेजेगा, जिसके बाद इसे ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के तोरखम तक लाया जाएगा, जो अफ़ग़ान प्रांत के नंगरहार की सीमा में पड़ता है. इससे पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि भारत तालिबान प्रशासन को मान्यता नहीं देगा, हालांकि इस बात की संभावना है कि दोनों पक्षों के बीच चिकित्सा, शैक्षिक और अन्य प्रकार के आदान-प्रदान हो सकते हैं.
अगस्त में जब तालिबान ने काबुल पर कब्ज़ा किया और देश में अस्थिरता पैदा हुई तो भारत ने ऑपरेशन 'देवी शक्ति' चलाया और कुल 669 लोगों को सुरक्षित अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकाला. इनमें से 448 लोग भारतीय थे जो अलग-अलग प्रोजेक्ट में वहां काम कर रहे थे. वहीं 206 अफ़ग़ान लोगों को भी भारत लाया गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications