काबुल ड्रोन अटैक में परिवार को खोने वाले अहमदी का बयान, हमें अमेरिका और तालिबान दोनों मार रहे हैं
काबुल, अगस्त 31। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते रविवार को हुए ड्रोन अटैक में 10 अफगान नागरिकों की मौत से अमेरिकी कार्रवाई पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि अमेरिका ने दावा किया है कि इस हमले में उसने ISIS के सुसाइड कार बॉम्बर्स को मार गिराया है। अब इस मामले में अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड जांच कर रही है, लेकिन इस बीच अपने परिवार के 10 सदस्यों को खोने वाले Ezmarai Ahmadi ने उस मंजर को बयां किया है, जब एक रॉकेट हमले ने उनके परिवार को उनसे छीन लिया।

परिवार के 10 लोगों को खोने वाले शख्स ने बयां किया दर्द
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, रविवार की शाम को Ezmarai Ahmadi जब अपने घर लौटे तो उनके पर में ना तो उनकी बेटी, ना उनके बच्चे उनका वेलकम करने के लिए जिंदा बचे थे। उन्होंने घर में चीख-पुकार मचती हुई देखी। अहमदी ने बताया कि उन्होंने अपनी वाइट सेडान कार को पार्क करने के लिए चाबी अपने बड़े बेटे को दी थी।
गाड़ी पार्क करने के दौरान आसमान से आया रॉकेट
उसने अपनी सफेद सेडान को अफगानिस्तान की राजधानी के उत्तर-पश्चिम में घनी आबादी वाले क्वाजा बुर्गा में एक मामूली घर के रास्ते में खींच लिया, और अपने बड़े बेटे को पार्क करने के लिए चाबियां सौंप दीं। जैसे ही उनका बड़ा बेटा गाड़ी पार्क करने के लिए गया तो आसमान से एक रॉकेट गाड़ी पर आकर गिरा और एक पल के अंदर उनके परिवार के 10 लोग खत्म हो गए।
अमेरिका ने किया ISIS की कार उड़ाने का दावा
इस हमले को लेकर Ezmarai Ahmadi के भाई एमाल अहमदी का कहना है कि आसमान से एक तेज रफ्तार में रॉकेट आया और घर के अंदर खड़ी कार को उड़ा दिया। उस कार में उनके बच्चे सवार थे। अहमदी ने बताया कि इस हवाई हमले में उनके परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई है, जिसमें उनके बेटी और पांच बच्चे शामिल हैं। वहीं अमेरिका ने दावा किया है कि उसने हवाई हमले में विस्फोटक से लदी एक कार को उड़ाया है, जिसमें इस्लामिक स्टेट की विस्फोटक सामग्री थी और एक बड़े हमले को वो अंजाम देने जा रहे थे।
एमाल अहमदी ने कहा, "मेरा भाई और उसके चार बच्चे इस हमले में मारे गए हैं। मैंने अपनी छोटी बेटी, भतीजे और भतीजी को खो दिया है। मंगलवार को एयर स्ट्राइक में मारे गए सभी 10 लोगों का अंतिम संस्कार किया।
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा है कि अभी हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इन लोगों की मौत कैसे हुई। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना बहुत मुश्किल है। सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा है कि ड्रोन हमले के बाद भी कई "शक्तिशाली विस्फोट" हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications