अफगानिस्‍तान के फराह में आर्मी पोस्‍ट पर तालिबान का आतंकी हमला, 18 सैनिकों की मौत

अफगानिस्‍तान के पश्चिमी प्रांत फराह में शुक्रवार को अफगानिस्‍तान आर्मी की पोस्‍ट पर तालिबान आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में अफगानिस्‍तान सेना के 18 सैनिकों की मौत हो गई है। अफगानिस्‍तान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीर ने इसकी जानकारी दी।

काबुल। अफगानिस्‍तान के पश्चिमी प्रांत फराह में शुक्रवार को अफगानिस्‍तान आर्मी की पोस्‍ट पर तालिबान आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में अफगानिस्‍तान सेना के 18 सैनिकों की मौत हो गई है। अफगानिस्‍तान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीर ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात फराह के बाला बुलुक जिले में सेना के एक अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला किया। हमले में हमने 18 सैनिक खो दिए। दो सैनिक घायल हुए हैं. हमने इलाके में और फोर्स भेजी है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दूतावास क्षेत्र के पास शनिवार को एक आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए।

afghanistan-taliban-terror-attack

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने इस घटना के बारे में बताया कि काबुल के शश दराक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया जिससे एक व्यक्ति मारा गया और छह अन्य घायल हो गए। अफगान सिक्‍योरिटी से जुड़े एक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह धमाका अफगान खुफिया एजेंसी नेशनल डाइरेक्टोरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) के परिसर के समीप हुआ। एनडीएस परिसर नाटो मुख्यालय तथा अमेरिकी दूतावास के निकट है। इस हमले की फिलहाल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+