अफगानिस्तान में तालिबान ने सौ से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया
काबुल। तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में कम से कम सौ लोगों को बंधक बना लिया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तालिबान ने बसों के एक काफिले को घेरकर इन लोगों को बंधक बनाया है। अफगान अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति की ओर से संघर्ष विराम की घोषणा के एक दिन बाद ही सोमवार को आतंकी संगठन तालिबान ने 100 लोगों को बंधक बनाया है।

तालिबान की ओर से कोई बयान इन बंधकों को लेकर अभी नहीं आया है। ऐसे में अभी पता नहीं चल सका है कि तालिबान का इन लोगों को अगवा करने के पीछे क्या वजहें हैं। तालिबान ने कुंदूज प्रांत से इन लोगों को अगवा किया गया है। इस इलाके तालिबान का कब्जा है।
कुंदूज के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि तालिबान के आंतकियों ने खानअब्द जिले के पास से सड़क पर तीन बसों को रोका और यात्रियों को हथियारों को बल पर अगवा कर ले गए। अगवा किए गए यात्री बादख्शान और ताकहर प्रांत से हैं, वह राजधानी काबुल जा रहे थे। माना जा रहा कि सरकारी कर्मचारियों को अगवा करने की कोशिश में तालिबान ने ये किया है।
एक दिन पहले ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तीन महीने के संघर्ष विराम का ऐलान किया था। हालांकि गनी ने कहा था कि संघर्षविराम एकतरफा नहीं है और तालिबान इसका पालन नहीं करेगा तो जवाब दिया जाएगा। अशरफ गनी ने इस हफ्ते ईद के मौके पर तालिबान के साथ सशर्त संघर्षविराम की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications