अफगानिस्तान राष्ट्रपति अशरफ गनी पर हमले की कोशिश, राष्ट्रपति भवन पर तालिबान ने दागे तीन रॉकेट, देखें वीडियो
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तीन रॉकेट दागे गये हैं। माना जा रहा है कि तालिबान के निशाने पर अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी थे।
काबुल, जुलाई 20: अफगानिस्तान में तालिबान लगातार हिंसा को बढ़ाए जा रहा है और अभी रिपोर्ट आ रही है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर हमले की केोशिश की गई है और हमलावरों के निशाने पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी थे। हालांकि, हमला किसने किया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अफगान मीडिया ने कहा है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाकर रॉकेट दागा गया था। (सभी तस्वीर प्रतीकात्मक)

राष्ट्रपति पर हमले की कोशिश ?
अफगानिस्तान की मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक ईद की नमाज के दौरान राजधानी काबुल में अफगानिस्तान राष्ट्रपति भवन पर हमले की कोशिश की गई है और ये रॉकेट राष्ट्रपति भवन के पास गिरा है। टोलो न्यूज के मुताबिक अफगानिस्तान राष्ट्रपति भवन के पास एक के बाद एक तीन रॉकेट गिरे हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और उस वक्त ईद की नमाज चल रही थी। रॉकेट गिरने के बाद सुरक्षा बलों ने फौरन पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट को परवान-ए-से क्षेत्र से फायर किया गया था और ये बाग-ए-अली मर्दान एंड चमन-ए-होजरी क्षेत्र में गिरा है, जो अफगानिस्तान राष्ट्रपति भवन का इलाका है।
तालिबान ने किया हमला ?
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति भवन पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन उंगली तालिबान पर ही उठ रहे हैं और बड़ा सवाल ये है कि क्या राजधानी काबुल तक तालिबान पहुंच चुका है? सवाल ये भी है कि जब अफगान सरकार और तालिबान के बीच अफगानिस्तान की शांति को लेकर बातचीत चल रही है, तो फिर अफगानिस्तान सरकार पर हमले क्यों हो रहे हैं और तालिबान शक्ति प्रदर्शन क्यों कर रहा है ? अफगान मीडिया के मुताबिक ये हमला आज सुबह करीब 8 बजे हुआ है और माना जा रहा है कि अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

तेजी से पांव फैलाता तालिबान
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान लगातार पांव फैला रहा है और लगातार नये नये क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है, दूसरी तरफ तालिबान शांति वार्ता में भी शामिल है। वहीं, रिपोर्ट है कि तालिबान को पाकिस्तान पूरी तरह से समर्थन दे रहा है और हथियारों के साथ पैसे पहुंचा रहा है। पिछले हफ्ते भी तालिबान को पाकिस्तान ने बेहद शातिर प्लान बनाते हुए करीब 2 अरब रुपये पहुंचाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications