Video: अफगान संगीतकार का वाद्य यंत्र जलाकर जोर-जोर से हंसने लगे तालिबानी लड़ाके, रोता रहा संगीतकार

तालिबान के जुल्म के कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि अफगानिस्तान में इंसानियत किस खौफ के साए में जी रही है।

काबूल, 16 जनवरी। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा इंसानियत पर जो जुल्म ढहाया जा रहा है उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी, लेकिन दुनियाभर के तमाम देश आतंक के इस नंगे नाच पर मूकदर्शक बने हुए हैं, क्योंकि सभी देशों के अपने अपने हित है और आजकल हित सबसे ऊपर है इंसानियत नहीं।

तालिबान के जुल्म के कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि अफगानिस्तान में इंसानियत किस खौफ के साए में जी रही है।

taliban

संगीतकार का वाद्ययंत्र जलाकर हंसने लगे तालिबानी लड़ाके

यह वीडियो अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत का है जहां तालिबान के लड़ाकों ने संगीतकार के सामने ही उसका वाद्य यंत्र फूंक दिया। इस वीडियो को अफगानिस्तान के एक पत्रकार ने पोस्ट किया है, जिसमें संगीतकार रोता हुआ दिखाई दे रहा है। अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार अब्दुलहक ओमेरी द्वारा पोस्ट किया गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक तालिबान लड़ाका बंदूक लिए संगीतकार पर हंसता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य तालिबानी रोते हुए संगीतकार की वीडियो बना रहा है।

वाहनों में म्यूजिक बजाने पर लगाया प्रतिबंध

बता दें कि इससे पहले तालिबान ने वाहनों में गाना बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना काल में तालिबान ने हेरात प्रांत में कपड़ों की सभी दुकानों में लगे रखे पुतलों का सिर काटने का आदेश दिया था। तालिबान ने पुतलों को लेकर कहा था कि यह शरिया कानून का उल्लंघन है। काबुल में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें: एनसीपी के साथ गठबंधन में गोवा की 10-15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना- संजय राउत ने किया ऐलान

महिलाओं के टीवी सीरियल में काम करने पर भी लगाई पाबंदी

इसके अलावा तालिबान के सद्गुण के प्रचार और बुराई की रोकथाम के मंत्रालय ने भी धार्मिक दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसमें अफगानिस्तान के टीवी पर महिलाओं को नाटकों और सोप ओपेरा में न दिखाने का निर्देश दिया गया था। बता दें कि तालिबान ने 20 वर्षों के बाद एक बार फिर से अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि तालिबान के कब्जे के बाद सबसे ज्यादा संघर्ष महिलाओं को करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+