ईद को लेकर तालिबान ने की सीजफायर की घोषणा, तीन दिनों तक नहीं लेगा लोगों की जान
तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा कि 'मुजाहिद्दीन को ईद के समय तीन दिनों के लिए अफने दुश्मनों के खिलाफ सभी ऑपरेशन रोक देने के लिए कहा गया है।
काबुल, मई 10: ईद को देखते हुए तालिबान ने तीन दिनों के लिए सीजफायर की घोषणा की है। एक दिन पहले काबुल में एक गर्ल्स स्कूल के बाहर सीरियल धमाके के कई 60 से ज्यादा लोगों को मार देने वाले तालिबान ने कहा है कि वो अगले ईद के अगले तीन दिनों तक लोगों की जान नहीं लेगा। इस्लामिग संगठन तालिबान ने संघर्ष विराम की घोषणा की है।

तीन दिनों का संघर्ष विराम
तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा कि 'मुजाहिद्दीन को ईद के समय तीन दिनों के लिए अफने दुश्मनों के खिलाफ सभी ऑपरेशन रोक देने के लिए कहा गया है। पूरे देश में ईद को देखते हुए तीन दिनों तक ऑपरेशंस को अंजाम नहीं दिया जाएगा।' तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा कि 'पूरे देश में शांतिपूर्वक ईद मने, इसीलिए मुजाहिद्दीनों को कहा गया है कि ईद के तीन दिनों तक ऐसा माहौल बनाए, जिसमें शांतिपूर्वक ईद मनाया जा सके।' इसके साथ ही तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि 'मुजाहिद्दीनों को कहा गया है कि वो ईद के एक दिन पहले, ईद के दिन और ईद के एक दिन बाद तक शांति बनाए रखें और पूरे देश में दुश्मनों को निशाना नहीं बनाएं'। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही इस्लामिक संगठन तालिबान ने लड़कियों के स्कूल के बाहर हमला कर कई लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया था। अब ऐसे में ये समझ नहीं आ रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाली बेगुनाह लड़कियां तालिबान का दुश्मन कैसे बन गईं। खैर, तालिबान ने सीजफायर का ऐलान करते हुए अपने आतंकियों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा है।
काबुल में स्कूल के बाहर हमला
इस्लामिक संगठन तालिबान ने काबुल में एक गर्ल्स स्कूल के बाहर एक के बाद एक कई बम धमाके किए थे, जिनमें 63 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर छात्राएं थीं जो स्कूल से वापस घर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन इस इस्लामिक संगठन को बच्चियों को बम से उड़ाने से पहले जरा भी फर्क नहीं पड़ा। वहीं, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बम धमाके की कड़ी निंदा की है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि ये मानवता के खिलाफ हमला है। अफगानी राष्ट्रपति ने पूरे देश के लिए इसे शोक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications