Taliban Ban women from university: अफगानिस्तान में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध
अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं की विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

Taliban Ban women from university: अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद महिलाओं के हालात काफी बिगड़ रहे हैं। तालिबान ने अब अफगानी लड़कियों के विश्वविद्यालय में पढ़ने पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से एक पत्र जारी करके इस प्रतिबंध का ऐलान किया गया है। टोलो न्यूज की ओर से एक ट्वीट में कहा गया है कि लड़कियों के विश्वविद्यालय में पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
गौर करने वाली बात है कि तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया था। जिसके बाद से कई मौलिक अधिकारों को खारिज कर दिया गया है। इससे सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां प्रभावित हुई हैं। इस्लामिक ग्रुप ने महिलाओं को राजनीतिक पदों, सिविल सेवा में आने से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा अधिकतर प्रांतों में लड़कियों को सेकेंडरी स्कूल जाने से रोक दिया गया है। यही नहीं तालिबान ने महिलाओं को बिना पुरुष सदस्यों के यात्रा करने से भी रोक दिया है। यात्रा के दौरान महिलाओं को अपना चेहरा ढकना अनिवार्य कर दिया गया है। यही नहीं जो महिलाएं टीवी पर न्यूज पढ़ती हैं उन्हें भी चेहरा ढकना होगा।
सोमवार को यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस ने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान में हर किसी को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उ्होंने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अफगानिस्तान में महिलाएं अपना अधिकार पाएं। महिलाओं को काम करने का अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों को हर स्तर की शिक्षा हासिल करने का अधिकार मिलना चाहिए।
यूएन चीफ ने कहा कि कई ऐसी चीज हैं जिसपर हम स्पष्ट तौर पर भरोसा करते हैं कि तालिबान को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर लोगों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। अफगानिस्तान के लिहाज से भी लोगों के हितों को देखना चाहिए। कई अलग-अलग समुदाय और परंपरा के लोग हैं, जिन्हें प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। महिलाओं और लड़कियों को खास तौर पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए, उन्हें काम करने का अधिकार दिया जाना चाहिए, लड़कियों को को बिना किसी भेदभाव के स्कूल जाने की आजादी होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications