तालिबान का नया फरमान, स्कूल में टीचर्स और छात्रों के नेक टाई पहनने पर लगाया प्रतिबंध

काबुल, 16 अप्रैल: अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद वहां लगातार चीजों में बदलाव हो रहा है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने अपने नए फरमान में छात्रों और शिक्षकों से अफगानिस्तान के स्कूलों में नेकटाई पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शैक्षिक निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, अफगानिस्तान ने एक आधिकारिक पत्र में कहा कि छात्रों और शिक्षकों को अब स्कूलों में नेकटाई पहनने की अनुमति नहीं है।

Taliban ban neckties for students, teachers in Afghanistan schools

हालांकि, काबुल शिक्षा विभाग के प्रमुख एहसानुल्लाह खताब ने कहा, "शिक्षा विभाग द्वारा हिजाब और नेकटाई के संबंध में जारी आधिकारिक आदेश सिर्फ निर्देश था। हालांकि, अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात के शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अजीज अहमद रायन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि स्कूलों में टाई पहनने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जब से तालिबान ने देश पर कब्जा किया है, देश की महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित हैं, उनके काम पर जाने के साथ-साथ शिक्षा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

तालिबान प्रशासन के आधिकारिक आदेश का हवाला देते हुए, काबुल के सभी स्कूलों को महिला छात्रों के लिए इस्लामी हिजाब का बारीकी से अनुशरण करने के लिए कहा गया है। ये ऐलान ऐसे समय में आया है जब पूरे अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए माध्यमिक विद्यालय फिर से खोले जाने बाकी हैं, जबकि लड़कों को सभी स्तरों की कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति है।

तालिबान ने हाल ही में घोषणा की है कि लड़कियों के स्कूलों को फिर से खोलने की प्रोसेस को अंतिम रूप देने के करीब हैं और योजना तैयार होने के बाद स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा। लड़कियों के लिए स्कूलों को बंद करने से न केवल अफगानिस्तान में बल्कि देश के अंदर और यहां तक कि तालिबान समर्थक हस्तियों के बीच भी आलोचना की थी। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने भी अफगान लड़कियों के लिए स्कूलों को बंद करने और उनकी सुरक्षा पर चिंता जताई है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब चार करोड़ की आबादी वाले देश में तालिबान के कब्जे के बाद से लगभग सभी अफगान (94 फीसदी) अपने जीवन को बहेद ही खराब स्तर का मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+