सिगरेट के कश लेते ऑरंगुटान की तस्वीर वायरल!

इंडोनेशिया में पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने सिगरेट पीते ऑरंगुटान की फ़ोटो लिए जाने पर चिड़ियाघर स्टाफ़ की निन्दा की है.
दरअसल, बानडुंग चिड़ियाघर घूमने आए एक शख़्स ने जलती हुई सिगरेट 22 साल के ऑरंगुटान ओडोन के बाड़े में फेंक दी थी. जिसके बाद ओडोन ने सिगरेट के कश लेने शुरू कर दिए.
लोगों ने ओडोन की सिगरेट पीती तस्वीरें खींची और इंटरनेट पर डाल दीं, जो बाद में वायरल हो गईं.
चिड़ियाघर स्टाफ़ का कहना है कि यह घटना वाकई ख़ेदजनक है. लेकिन जिस समय ये घटना हुई उस समय बाड़े का गार्ड ब्रेक पर गया हुआ था.
धूम्रपान दर में इंडोनेशिया विश्व के अग्रणी देशों में से एक है. इसके साथ ही जानवरों की सुरक्षा के लिहाज़ से भी इंडोनेशिया का रिकॉर्ड काफी बुरा रहा है.
" दरअसल ये एक संकेत है "
चिड़ियाघर के प्रवक्ता सुलहान का कहना है कि भविष्य में ऐसा कुछ न हो इसके लिए कदम उठाए गए हैं.
सुलहान कहते हैं कि 'चिड़ियाघर में कई जगह ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं जिन पर साफ़ शब्दों में लिखा है कि घूमने आने वाले जानवरों को न तो कुछ खाने को दें और न ही उनकी ओर सिगरेट फेकें.'
इंडोनेशिया में एनिमल वेलफ़ेयर सोसायटी के संस्थापक मैरिसन गुसियानो इसके लिए चिड़ियाघर के मैनेजमेंट को दोषी मानते है. उनके अनुसार, ये सबकुछ कमज़ोर कार्यप्रणाली की वजह से है. साथ ही वो चिड़ियाघर में जानवरों की देखरेख के लिए बनाए गए मापदंडों की कमी भी एक वजह मानते हैं.
"लगभग सभी चिड़ियाघर बुरी हालत में हैं... चाहे वो बाड़े की हालत हो या फिर उन्हें दिया जाने वाला खाना."
साल 2017 से ही जकार्ता से 150 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित इस चिड़ियाघर को बंद किए जाने के लिए आवाज़े उठती रही हैं.
दरअसल, बानडुंग में भालुओं के बाड़े की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. जिसमें बेहद कमज़ोर नज़र आने वाले भालू, लोगों से खाना मांगते हुए दिख रहे थे.
सिगरेट पीने वाले बंदर
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब कोई ऑरंगुटान सिगरेट पीते हुए दिखा है.
साल 2012 में सेंट्रल जावा के तारू जुरूंग चिड़ियाघर में टोरी नाम का एक ऑरंगुटान, वहां घूमने आए लोगों द्वारा फेकी गई सिगरेट की बट पीते हुए नज़र आया था.
जिसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने 15 साल के उस ऑरंगुटान को लोगों की हद से दूर कर दिया था.
इसके अलावा 2010 में एक दक्षिण अफ्रीकी चिंपैंज़ी चार्ली भी अपनी सिगरेट पीने की आदत के चलते काफी मशहूर हो गया था. 52 साल की उम्र में चार्ली की मौत हो गई.
चिड़ियाघर प्रशासन ने काफी कोशिश की था कि वो चार्ली की इस आदत को छुड़वा पाएं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.
वो मकड़ी, जो पानी के अंदर रहती है
व्हेल शार्क के लिए ज़िंदगी दांव पर लगाने वाला शख्स
इंडोनेशिया में नंगे क्यों रहते हैं ये लोग?
इंडोनेशिया: 26 फ़ीट लंबे अजगर को मारा, तलकर खाया












Click it and Unblock the Notifications