पॉर्नहब प्लेटफॉर्म पर कैलकुलस पढ़ाता है ये गणित टीचर, 200 से ज्यादा वीडियो से कमाए लाखों, देखें वीडियो

पॉर्नहब वेबसाइट पर एक गणित टीचर कैलकुलस पढ़ाता है और उसकी कमाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ताइपे, अक्टूबर 24: एक गणित का शिक्षक इस वक्त ताइवान में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है और उसकी जमकर आलोचना की जा रही है। गणित के शिक्षक को लेकर कहा जा रहा है कि वो शिक्षा के पवित्र पेशे को बदनाम कर रहा है, क्योंकि वो पॉर्न वेबसाइट पर अपने वीडियो अपलोड करता है। हालांकि, उसके वीडियो में गणित के अलावा एक शब्द भी बाहर की चीजें या अश्लील सामग्री नहीं होती है, लेकिन टीचर का विरोध किया जा रहा है।

पॉर्न चैनल पर गणित का ज्ञान

पॉर्न चैनल पर गणित का ज्ञान

कोविड-19 महामारी की वजह से विश्व के ज्यादातर हिस्सों में अब ऑनलाइन पढ़ाई की जाती है और शिक्षा में आए इस बदलाव को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं होती हैं तो टीचर भी पढ़ाने के लिए अलग अलग तरीका अख्तियार कर रहे हैं, ताकि छात्रों को सरल बातों में मनोरंजन के साथ बढ़ाया जा सके। लेकिन ताइवान का इस शिक्षक ने पॉर्न वेबसाइट पर ही पढ़ाना शुरू कर दिया है।

200 वीडियो किया अपलोड

200 वीडियो किया अपलोड

ताइवान के रहने वाले इस शिक्षक का नाम है चांगसू और वो पॉर्न वेबसाइट पर कैलकुलस पढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पॉर्न हब नाम के वेबसाइट चैनल पर उन्होंने 200 से ज्यादा वीडियो अपलोड किया है, जिसमें गणित और कैलकुलस का ज्ञान भरा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 34 साल के इस मैथ टीचर ने पहले यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करना शुरू किया, लेकिन जब यू ट्यूब पर उसके वीडियो नहीं चल पाए तो उसने पॉर्न हब पर वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया।

व्यूज के लिए पॉर्न हब पर वीडियो

व्यूज के लिए पॉर्न हब पर वीडियो

ताइवान के रहने वाले इस गणित के टीचर ने एक स्थानीय मैग्जीन से बात करते हुए कहा कि, ''ऐसे प्लेटफॉर्म पर लोग गणित नहीं पढ़ाते हैं, लेकिन बहुत सारे लोग यहां पर 'उस तरह' के वीडियो देखने के लिए आते हैं, इसीलिए मैंने मैंने सोचा कि अगर मैं वहां अपने वीडियो अपलोड करता हूं, तो बहुत सारे लोग उन्हें देखेंगे।" आपको हंस रहे होंगे, कि भला पॉर्न हब पर कौन गणित सीखने जाएगा, लेकिन जब आपको इस मैथ टीचर के वीडियो पर मिले क्लिक के बारे में पता चलेगा, तो आप हैरान रह जाएंगे। इतना ही नहीं, पॉर्न हब के जरिए उनसे अब छात्रों ने गणित से जुड़े सवाल ऑनलाइन पूछने भी शुरू कर दिए हैं।

हो रही है अच्छी कमाई

हो रही है अच्छी कमाई

पॉर्न हब पर चांगसू ने अब तक करीब 200 से ज्यादा वीडियो डाले हैं और उनके पास पोर्नहब पर 1.6 मिलियन वीडियो व्यू मिले हैं। टीचर चांकसू ने कहा कि, "कई छात्र जिन्हें गणित पढ़ाने वाले शिक्षक की आवश्यकता होती है, वे मुझे पोर्नहब के माध्यम से जानते हैं, और उनमें से कुछ मेरे कोर्स को खरीद भी रहे हैं''। गणित टीचर ने कहा कि, ''उनका ऑनलाइन पाठ्यक्रम 7,500,000 न्यू ताइवान डॉलर (250,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक) प्रति वर्ष कमा रहा है। जिसका इस्तेमाल वह अपने बिलों का भुगतान करने और अपने कर्मचारियों को एक अच्छा वेतन देने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि पॉर्न प्लेटफॉर्म के अलावा भी वो कई दूसरे प्लेटफॉर्म पर पढ़ाने का काम करते हैं।

लोगों ने स्वीकार किया

कुल मिलाकर पोर्नहब समुदाय ने चांगसू और उसके क्लासेज को अब स्वीकरना शुरू कर दिया है और अब वो ना सिर्फ पोर्नहब के एक आधिकारिक सदस्य हैं, बल्कि उनके वीडियो के नीचे की टिप्पणियां ज्यादातर स्वस्थ और स्वागत योग्य होते हैं। उदाहरण के लिए, हनीचैन नाम का एक उपयोगकर्ता कहता है, "धन्यवाद, मुझे आपसे गणित सीखकर परीक्षा पास करने में सफलता मिली है''। वहीं, एक अन्य छात्र ने लिखा है कि "यह आदमी अपने छात्रों तक पहुंचने के लिए कुछ भी करेगा!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+