VIDEO: ताइवान में भयानक ट्रेन हादसा, सुरंग के अंदर दीवार से टकराई रेल, अब तक 36 की मौत

ताइवान में एक सुरंग में ट्रेन हादसा हुआ है जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।

ताइवान: ताइवान में भयानक ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें कई यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ताइवान में शुक्रवार को सुरंग के भीतर यात्रियों से भरी एक ट्रेन हादसे का शिकार हुई है, जिसमें 36 से ज्यादा लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है जबकि 72 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। ताइवान फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि ट्रेन में 350 से ज्यादा यात्री सवार थे जो हुलियन शहर में हादसे का शिकार हुई है।

सुरंग में ट्रेन हादसा

सुरंग में ट्रेन हादसा

ताइवान फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हुलियन शहर में एक सुरंग से गुजरते वक्त ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। हादसे के दौरान सुरंग की दीवारों से काफी लंबे वक्त तक ट्रेन टकराती रही, जिसमें कई लोगों की मौत की आशंका है। अभी तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि 72 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालांकि, ताइवान फायर डिपार्टमेंट ने आशंका जताई है कि मृतकों की तादाद और बढ़ सकती है।

बढ़ सकती है मृतकों की तादात

बढ़ सकती है मृतकों की तादात

रिपोर्ट के मुताबिक अभी कई लोगों के शव सुरंग के अंदर ही हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है वहीं मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य को भी शुरू कर दिया है। घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक 72 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, अच्छी बात ये थी कि ट्रेन में सिर्फ 350 लोग ही सवार थे।

Recommended Video

    VIDEO: ताइवान में भयानक ट्रेन हादसा, सुरंग के अंदर दीवार से टकराई रेल, अब तक 36 की मौत
    अचानक पटरी से उतरी ट्रेन

    अचानक पटरी से उतरी ट्रेन

    रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, ताइवान प्रशासन के मुताबिक ये रेल ताइतुंग की तरफ जा रही थी लेकिन सुरंग में जाने के बाद ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई और सुरंग के अंदर ट्रेन दीवारों से टकराने लगी। ताइवान फायर डिपार्टमेंट ने शुरूआती बयान में कई और लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। वहीं, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये हादसा टॉम्ब स्वीपिंग फेस्टिवल के वक्त हुई है जब लंबी छुट्टियां चल रही हैं और जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है वो रेलवे ट्रेक ताइवान की व्यस्ततम सड़कों में से एक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+