बिजली जाने के बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा, मांगी माफी

ताइवान में बिजली जाने के पाद यहां के बिजली मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा, 66. 8 लाख परिवार अंधेरे में डूब गए थे।

ताइपे। भारत में कई ऐसे गांव अभी भी हैं जहां आजतक बिजली नहीं पहुंची है और तमाम शहर ऐसे हैं जहां बिजली जाना आम बात है। लेकिन ताईवान में बिजली जाना आम बात नहीं है, यहां बिजली जाने को लेकर लोगों का रवैया आम भारतीयों की तरह से नहीं है। यहां बिजली जाने पर यह आलम आ गया कि यहां के बिजली मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

power

दरअसल बिजली संयंत्र में जेनरेटर खराब होने के बाद यहां लाखों लोगों के घरों में बिजली चली गई, जिसके बाद ताईवान के बिजली मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि बिजली जाने की घटना ऐसे समय पर हुई है जब यहां लोग भयंकर गर्मी का सामना कर रह हैं। मंगलवार को शाम को जब बिजली गई तो भारी ट्रैफिक जाम लग गया, तमाम शॉपिंग मॉल अंधेरे में डूब गई और पूरा ताइपे शहर अंधेरे की आगोश में आ गया।

इसे भी पढ़ें- ताइवान में बिजली जाने के बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा, मांगी माफी

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार संचालन से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण ताइवान के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस विद्युत संयत्र ने काम करना बंद कर दिया था। यही नहीं इस घटना के बाद ताइवान के आर्थिक मामलों के मंत्री ली चिह कुंग ने मीडिया के सामने इस घटना के लिए मांफी मांगी और इस बात का भरोसा दिलाया कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे दंड दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ताइपे, ताइचुंग, ताइनान के अलावा तीन काउंटी में बिजली जाने से 66.8 लाख घरों में अंधेरा छा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+