Analysis: शी जिनपिंग के पास हमले के अलावा कोई और रास्ता नहीं... ताइवान के नये राष्ट्रपति से क्यों है नफरत?
Taiwan Election result China: ताइवान के मतदाताओं ने तेजी से आक्रामक हो रहे चीन की छाया में हुए चुनावों में एक नया नेता चुना है, जिसने पिछले आठ वर्षों में स्व-शासित द्वीप ताइवान के खिलाफ चीन को हर सीमा से आगे भड़का दिया है। चुनाव जीतने वाले विलियन लाई, ताइवान के वर्तमान उपराष्ट्रपति हैं और बीजिंग खुले तौर पर उनसे नफरत करता है।
दुनिया न केवल यह देख रही थी कि चुनाव कौन जीतता है, बल्कि यह भी देख रहा है कि ताइवान का लोकतांत्रिक तुनाव से पड़ोसी देश चीन की तरफ से कैसी प्रतिक्रिया आती है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं, जिन्होंने एकीकरण के लिए ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है।

लेकिन, विलियम लाई, जो चीन के कट्टर खिलाफ रहे हैं, उनका चुना जाता क्या संदेश देता है? खासकर इस संदर्भ में, कि अगले पांच सालों कर विलियम लाई के फैसले चीन के खिलाफ होंगे, तो फिर शी जिनपिंग कि प्रतिक्रिया क्या होगी? दूसरा संदर्भ ये, कि शी जिनपिंग, जो गंभीर आर्थिक संकट की वजह से घरेलू मोर्चे पर परेशानी में हैं, क्या वो जनता का ध्यान भटकाने के लिए ताइवान के खिलाफ हमले जैसा कदम उठा सकते हैं?
ताइवान चुनाव का संदेश क्या है?
पिछली बार ताइवान में सरकार तब बदली थी, जब 2016 में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) सत्ता में आई थी और उसके बाद बीजिंग ने ताइपे के साथ अधिकांश कम्युनिकेशन लाइन काट दिए और आगामी वर्षों में द्वीप पर आर्थिक, राजनयिक और सैन्य दबाव में उल्लेखनीय वृद्धि की।
ताइवान जलडमरूमध्य दुनिया के प्रमुख भू-राजनीतिक फ़्लैश बिंदुओं में से एक है। डीपीपी के सत्ता में आने के बाद चीन ने करीब करीब हर रोज अपने विमानों को ताइवान की सीमा रेखा में भेजा।
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी, ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखती है, भले ही उसने इस पर कभी नियंत्रण नहीं किया हो। जबकि, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने ताइवान के एकीकरण की कसमें खाई हुई हैं। शी जिनपिंग ने बार-बार कहा है, कि ताइवान मुद्दे को "पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ाया नहीं जा सकता है।"
चीन का मिशन साल 2050 से पहले ताइवान को मुख्य भूमि चीन से मिलाने की है।
इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के वरिष्ठ चीन विश्लेषक अमांडा ह्सियाओ ने कहा, "यह चुनाव ऐसे समय में नेतृत्व में बदलाव का प्रतीक है, जब क्रॉस-स्ट्रेट तनाव काफी ज्यादा है, और स्थिरता बनाए रखना एक चुनौती बन गई है।"
उन्होंने कहा, कि "निकट अवधि में ताइवान से जुड़े संघर्ष की संभावना नहीं है। लेकिन अगर युद्ध छिड़ता है, तो इसका प्रभाव विश्व स्तर पर महसूस किया जाएगा।"

क्या चाहते हैं ताइवान के लोग?
इस चुनाव से साफ हो गया है, कि ताइवान के अधिकांश लोग चीन में विलय नहीं चाहते हैं। इस चुनाव में खड़े तीनों राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी यथास्थिति रखने के पक्ष में थे, लेकिन उस लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए, इसके लिए तीनों व्यक्तियों के दृष्टिकोण भी बहुत अलग थे।
उन सभी ने चीन की आक्रामकता को रोकने के लिए ताइवान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता का हवाला दिया, लेकिन अपनी नीतिगत प्राथमिकताओं पर असहमत थे, खासकर बीजिंग से कैसे निपटें।
चुनाव में जीत हासिल करने वाले डीपीपी के विलियम लाई ने संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान जैसे समान विचारधारा वाले लोकतांत्रिक साझेदारों के साथ ताइवान के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि अपने प्रशासन के रुख को बनाए रखा कि ताइवान पहले से ही एक वास्तविक संप्रभु राष्ट्र है और ये एक ऐसा दृष्टिकोण है, जिसे बीजिंग अस्वीकार्य मानता है।
प्रारंभिक प्रतिक्रिया में, चीन के ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता चेन बिनहुआ ने कहा, कि ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव परिणाम "क्रॉस-स्ट्रेट संबंधों में विकास के बुनियादी लेआउट और पाठ्यक्रम को नहीं बदलेंगे।"
उन्होंने कहा, ''ताइवान, चीन का ताइवान है।''
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी, कि चाहे कोई भी सत्ता संभाले, भविष्य में तनाव और बढ़ सकता है, क्योंकि चीन की "पुनर्मिलन" योजना ताइवान के 24 मिलियन लोगों के विशाल बहुमत के लिए एक गैर-स्टार्टर बन गई है।
बीजिंग से खतरे के अलावा, आजीविका के मुद्दे जैसे कम वेतन, उच्च संपत्ति की कीमतें और ताइवान की धीरे-धीरे बढ़ती अर्थव्यवस्था उनके वोट देने के प्रमुख कारक थे।
तत्काल क्या हो सकती है चीन की कार्रवाई?
बीजिंग खुले तौर पर डीपीपी और चुने गये राष्ट्रपति विलियम लाई से नफरत करता है, जिन्होंने कभी खुद को "ताइवान की स्वतंत्रता के लिए एक व्यावहारिक कार्यकर्ता" बताया था। हालांकि, उन्होंने यथास्थिति के पक्ष में अपना रुख नरम कर लिया है, लेकिन बीजिंग ने उन्हें एक खतरनाक अलगाववादी के रूप में निंदा करना जारी रखा है।
बुधवार को, चीन के ताइवान मामलों के कार्यालय ने ताइवान के मतदाताओं को चेतावनी दी, कि वे "लाई चिंग-ते के क्रॉस-स्ट्रेट टकराव और संघर्ष के चरम खतरे को पहचानें," और "क्रॉस-स्ट्रेट संबंधों के चौराहे पर सही विकल्प चुनें।"
लिहाजा, माना जा रहा है, कि ताइवान के खिलाफ चीन की आक्रामकता में तेजी से इजाफा हो सकता है।
सीएनएन से बात करते हुए अटलांटिक काउंसिल के ग्लोबल के ताइवान स्थित साथी वेन-टी सुंग ने कहा, कि "निकट अवधि में, हम बीजिंग को क्रॉस-स्ट्रेट वार्ता के अगले चार वर्षों के लिए शर्तों को निर्धारित करने के लिए अधिकतम दबाव का उपयोग करने की कोशिश करते हुए देख सकते हैं।"
शनिवार शाम समर्थकों को दिए एक भाषण में लाई ने अपनी जीत को "लोकतांत्रिक समुदाय की जीत" बताया।
उन्होंने कहा, "हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बता रहे हैं कि लोकतंत्र और अधिनायकवाद के बीच, हम अभी भी लोकतंत्र के पक्ष में खड़े हैं।"
विलियम लाई की जीत, ताइवान के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी राजनीतिक दल के सत्ता में तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने का पहला मौका है - और यह एक शक्तिशाली संकेत के रूप में देखा जा रहा है, कि शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन की मजबूत रणनीति, ताइवान के मतदाताओं को डीपीपी को छोड़ने के लिए मनाने में काम नहीं कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications