ताइवान में चीन की बड़ी घुसपैठ, सीमा में दाखिल हुए 4 PLA विमान 10 युद्धपोत जहाज़, जवाबी कार्रवाई शुरू
Taiwan China military tension: चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव के बीच रविवार को एक बार फिर चीन ने अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाकर ताइवान की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। हाल के महीनों में यह ऐसी कई घटनाओं में से एक है, जिसने क्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे (UTC+8) तक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 4 लड़ाकू विमान और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के 10 जहाज़ ताइवान के आसपास सक्रिय पाए गए।

PLA विमान ने पार की Median Line
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सभी चार चीनी विमानों ने ताइवान और चीन के बीच की मध्य रेखा (Median Line) को पार करते हुए दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश किया। MND ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान में कहा, 'PLA के 4 विमान और PLAN के 10 जहाज़ ताइवान के आसपास सक्रिय पाए गए। सभी 4 विमानों ने Median Line पार कर ADIZ में प्रवेश किया। हमने स्थिति की निगरानी की और उपयुक्त जवाबी कदम उठाए।'
ताइवान ने क्या कहा है?
चीन की सैन्य गतिविधियों के जवाब में ताइवान ने सख्त रुख अपनाया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश की सशस्त्र सेनाएं स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं और हर प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंत्रालय के अनुसार, जैसे ही चीन के लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों की गतिविधियाँ ताइवान की सीमा के पास दर्ज की गईं, वैसे ही वायु और नौसेना सुरक्षा प्रणाली को सतर्क कर दिया गया और निगरानी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से तेज़ कर दिया गया।
मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में कहा कि ताइवान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा, और चीन की किसी भी आक्रामकता का कड़ा जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें China ने शुरू किया दुनिया के सबसे बड़े डैम का निर्माण, भारत के लिए क्यों हैं खतरा? किसने कहा इसे 'वॉटर बम'?
लगातार बढ़ रहा है सैन्य तनाव
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब चीन और ताइवान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ ताइवान की सुरक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए भी रणनीतिक चुनौती बन चुका है। चीन की इस तरह की गतिविधियाँ क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।
ये भी पढ़ें China New Dam: भारत की कनपटी पर चीन का डैम कैसे बनेगा खतरा? क्या कर रही सरकार?












Click it and Unblock the Notifications