Syria: सीरिया के राष्ट्रपति की 'जासूस' गर्लफ्रेंड की दर्दनाक मौत, क्या असद की पत्नी ने 'सौतन' को मरवाया?
Luna al-Shibl Dies: मध्य पूर्व (Middle East) में मची उथल-पुथल के बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की करीबी सलाहकार और उनकी गर्लफ्रेंड की दमिश्क में एक घातक कार दुर्घटना में मौत हो गई है।
सीरियाई राष्ट्रपति की प्रमुख सलाहकार लूना अल-शिबल की मौत के एक दिन बाद, सीरियाई मीडिया ने दावा किया है, यह हत्या का मामला है। कतर समर्थक अरब अखबार अल-जदीद के मुताबिक, सीरिया में कई लोग इस घटना को "जानबूझकर की गई दुर्घटना" बता रहे हैं, जिसका मतलब है कि हत्या की कोशिश।

रिपोर्टों के मुताबिक, अल-शिबल की कार के हादसे के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुर्घटना के फौरन बाद, लूना अल-शिबल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनकी हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी मृत्यु की की तस्दीक कर दी। स्थानीय मीडिया ने अनुमान लगाया है, कि शिबल ने अपने राजनीतिक करियर के दौरान "खतरनाक दुश्मन" पाल लिए थे।

असद की पत्नी ने शिबल को की थी रास्ते से हटाने की कोशिश
Ynet की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियाई राष्ट्रपति की पत्नी ने असद और प्रमुख राजनीतिक सलाहकार के बीच संबंध की अफवाह फैलने के बाद शिबल को उनके पद से हटाने की कोशिश की थी। स्थानीय मीडिया ने शिबल और असद की मीडिया सलाहकार बौथैना शाबान के बीच के तनाव का भी खुलासा किया था।
राष्ट्रपति असद के परिवार में मची कलह के बाद ऐसी खबरें सामने आईं, कि सीरिया में हिज्बुल्लाह के गुर्गों ने उन पर मध्य पूर्वी देश में सक्रिय रूसी एजेंट्स को संवेदनशील जानकारी सौंपने का आरोप लगाया था। इस बीच, शिबल के भाई पर इजरायल को खुफिया जानकारी देने का भी शक था और उनके पति को गबन और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
दिलचस्प बात यह है, कि उनकी मौत की घोषणा के बाद, ईरान ने सीरियाई पैलेस के चार वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार करने और दमिश्क में तैनात एक वरिष्ठ रिवॉल्यूशनरी गार्ड के अधिकरी से पूछताछ करने की मांग कर डाली।
Ynet न्यूज ने असद सरकार के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया है, कि "लूना अल-शिबल को सीरियाई सरकार से स्पेशल स्टेटस हासिल था, जिन्हें बशर असद के प्रति बहुत सतर्क और वफादार के रूप में जाना जाता था। पिछले महीने ही उनकी मुसीबतें शुरू हुईं, जब हिज्बुल्लाह और ईरानियों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया, जो उनके विचार से सही था। जिसके बाद ही ये लगने लगा था, कि ये कहानी एक खतरनाक मोड़ पर जाकर खत्म हो सकती है।"
दिलचस्प ये है, कि वो करीबी सूत्र अपनी जान बचाने के लिए सीरिया से यूरोप भाग चुका है।
सीरियाई राष्ट्रपति की सलाहकार की मौत ऐसे समय में हुई है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिसके कारण राष्ट्रपति असद को सीरियाई सेना को सुधारों की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस महीने की शुरुआत में, दमिश्क ने सीरिया के सैन्य ढांचे में बदलाव की घोषणा की है, जिसमें रिजर्व से दसियों हजार सैनिकों को काम से आजाद कर दिया गया है।
सरकार का ये कदम राजस्व बचाने के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है। ऐसा ही एक और उपाय असद शासन ने परिवहन निदेशालय और वाहन निदेशालय जैसे समान कामों वाले डिपार्टमेंट को विलय करके भी उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications