सीरिया में अमेरिकी सहयोगी विद्रोहियों ने किए मिलिट्री बेस पर मिसाइलों से अटैक

दमिश्क। अमेरिकी समर्थित सीरिया में विद्रोही ग्रुप सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) ने सरकार के मिलिट्री बेस पर अटैक किया है। सीरियाई आर्मी ने भी रविवार को कहा कि हामा और अलेप्पो मे मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया है। सीरियाई मीडिया के मुताबिक, रात करीब 10.30 बजे दुश्मनों ने मिसाइल से अटैक किया। वहीं, एसडीएफ ने कहा कि उनके लड़ाकों ने बशर अल-असद सेना का जमकर मुकाबला किया।

सीरिया में विद्रोहियों ने मिलिट्री बेस पर किए अटैक

रॉयटर्स के मुताबिक, इस अटैक के बाद सीरिया पर बारीकी से निगरानी रख रहे खुफिया सूत्रों ने बताया कि यह अटैक ईरान समर्थित मिलिट्री बेस के कई कमांडर सेंटर्स पर किया गया था। इसमें कई मौतें और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इसकी हमलों में हुए नुकसान की पुख्ता जानकारी नहीं है।

वहीं, सीरिया में इजरायल द्वारा ईरान समर्थित मिलिट्री बेस या विद्रोहियों को निशाना बनाया जा रहा है। सीरिया में शिया लेबनीज ग्रुप हिजबुल्ला को इजरायल निशाना बना रहा है। हाल ही में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि वे ईरान और सीरिया के खिलाफ इस महीने भी युद्ध जारी रखेंगे।

वहीं, दूसरी ओर सीरियाई मिलिट्री ने यूफ्रेटस नदी पर पश्चिम में डेर अज जोर शहर से सटे चार गांवों पर अटैक कर अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद विद्रोहियों ने बशर की सेना को खदेड़ दिया और फिर से उन गांवों पर कब्जा कर लिया। अमेरिकी सेना ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए अपने बयान में कहा कि एसडीएफ पर सरकार समर्थित सैनिकों ने अटैक किया। अमेरिका ने कहा कि आईएस के खिलाफ लड़ाई के लिए वे एसडीएफ का समर्थन करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+