सीरिया के राष्ट्रपति असद ने कहा- पश्चिमी घौटा पर अटैक जारी रहेंगे

दमिश्क। विश्व समुदाय की आपत्ति के बावजूद भी राष्ट्रपति बशर अल-असद ने स्पष्ट कहा है कि सीरिया के पश्चिमी घौटा पर बमबारी जारी रहेगी। विद्रोहियों ने पश्चिमी घौटा पर कब्जा करने के बाद राष्ट्रपति असद ने तीसरे सप्ताह भी सैन्य कार्रवाई को जारी रखने के आदेश दिए हैं। सीरियाई स्टेट टेलीविजन से बात करते हुए असद ने कहा कि संघर्ष विराम और कॉम्बेट आपरेशनों के बीच कोई विरोधाभास नहीं है। पिछले सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा दिए गए पांच-घंटे के युद्धविराम का हवाला देते हुए, असद ने कहा कि इसका मतलब नागरिकों पर हो रहे हमले को रोकने से था।

पश्चिमी घौटा पर अटैक जारी रहेंगे- बशर अल असद

सीरियाई स्टेट न्यूज एजेंसी सना (SANA) के अनुसार, पूर्वी घौटा के कई गांवों पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, अल-कायदा समर्थित अल-नुसरा के लड़ाके अब अथॉरिटी की निगरानी में है। सीरियाई मीडिया के मुताबिक, दमिश्क के आसपास विद्रोहियों ने 300 से ज्यादा मोर्टार शेल और रॉकेट दाग कर सैकड़ों लोगों का मार दिया। हालांकि, असद ने कहा कि विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा, वहीं नागरिकों को जाने के लिए रास्ते खोल दिए गए हैं।

पूर्वी घौटा में हो रही बमबारी से अब तक 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों नागरिकों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सीएनएन के मुताबिक, इस क्षेत्र में अब तक 30,000 हजार लोग अपना घर छोड़कर जा चुके हैं। युद्ध ग्रस्त क्षेत्र में 90,000 लोगों की सहायता के लिए 45 ट्रक मदद में लगाए गए हैं।

असद के इस बयान के बाद अमेरिका ने रूस और सीरियाई सरकार को नागरिकों को निशाना बनाने के लिए इसे एक 'क्रूर अभियान' के हिस्से के रूप में बताया है। अमेरिका ने रूस पर निर्दोष नागरिकों की मौत को नजरंदाज करने का आरोप लगाया है। मेडिकल चैरिटी MSF (Médecins Sans Frontières) के मुताबिक, 18 से 27 फरवरी के बीच 770 लोगों की मौत हुई हैं और 4,000 से ज्याद घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+