सीरिया में असद सरकार के पतन का अंजाम, इजराइल ने गोलान हाइट्स बफर जोन पर किया कब्जा, पुराना समझौता रद्द

Syria: सीरिया में सत्ता का परिवर्तन हो चुका है और राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार का पतन हो चुका है और खुद राष्ट्रपति जान बचाकर रूस भाग चुके हैं। लेकिन, सीरियाई सरकार के पतन और देश पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद असर दिखने लगे हैं।

सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के 24 साल लंबे शासन के खत्म होने के कुछ समय बाद ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है, कि यहूदी राष्ट्र ने गोलान हाइट्स में एक बफर ज़ोन पर "अस्थायी रूप से कब्जा" कर लिया है। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, कि असद शासन के अंत के साथ, सीरिया और इजराइल के बीच 1974 का विघटन समझौता "ध्वस्त" हो गया है।

golan heights

सीरिया में पिछले कुछ दिनों में तेजी से हालात बदल हैं और करीब एक हफ्ते पहले ही विद्रोहियों ने अलेप्पो शहर पर कब्जा किया था और अब राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों का नियंत्रण हो चुका है। देश के राष्ट्रपति रूस भाग चुके हैं और रूस ने उनके पूरे परिवार को भी 'मानवीय आधार' पर शरण दी है।

जिसके बाद रविवार को इजराइली प्रधानमंत्री ने घोषणा की, कि उन्होंने इजरायली रक्षा बलों (IDF) को गोलान के इजराइली कब्जे वाले हिस्से से बफर जोन में प्रवेश करने और "आस-पास की कमान संभालने" का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, "हम किसी भी शत्रुतापूर्ण ताकत को अपनी सीमा पर स्थापित नहीं होने देंगे।" इस बीच, ब्रिटेन स्थित वार ऑब्जर्वर ने कहा है, कि सीरियाई सैनिकों ने शनिवार को कुनेत्रा प्रांत में अपनी स्थिति छोड़ दी थी, जिसका एक हिस्सा बफर जोन के अंदर आता है।

इजराइली फोर्स ने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

रविवार को, इजराइली सेना ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के अंदर पांच सीरियाई गांवों के निवासियों से अगले आदेश तक अपने घरों में रहने को कहा। गोलान हाइट्स के चट्टानी पठार ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत अराजकता और शासन परिवर्तन देखा है। इजराइल ने 1967 में छह दिवसीय युद्ध के अंतिम चरण में सीरिया से गोलान पर कब्जा कर लिया था। और आखिरकार 1981 में तेल अवीव ने एकतरफा रूप से इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

हालांकि, इस कदम को एकतरफा रूप से मान्यता नहीं दी गई। रविवार के संबोधन में, नेतन्याहू ने कहा, कि असद शासन का पतन "मध्य पूर्व में एक ऐतिहासिक दिन" था। उन्होंने कहा, "असद शासन का पतन, दमिश्क में अत्याचार, बहुत बड़ा अवसर प्रदान करता है, लेकिन साथ ही महत्वपूर्ण खतरों से भी भरा हुआ है।"

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, कि सीरिया में घटनाएं ईरान और ईरान समर्थित लेबनानी सशस्त्र समूह हिज़्बुल्लाह, असद के सहयोगियों के खिलाफ इजराइली हमलों का परिणाम थीं। उन्होंने जोर देकर कहा, कि तेल अवीव उन सीरियाई लोगों की ओर "शांति का हाथ" बढ़ाएगा, जो इजराइल के साथ शांति से रहना चाहते हैं।

हालांकि, नेतन्याहू ने साफ किया, कि बफर जोन में सीरियाई ठिकानों पर आईडीएफ का कब्जा "उपयुक्त व्यवस्था मिलने तक अस्थायी रक्षात्मक स्थिति थी।" उन्होंने कहा, कि "अगर हम सीरिया में उभर रही नई ताकतों के साथ शांतिपूर्ण संबंध स्थापित कर सकते हैं, तो यह हमारी इच्छा है। लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम इजराइल राज्य और इजराइल की सीमा की रक्षा के लिए जो भी करना होगा, करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+