कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर मिला विस्फोटक, सभी अधिकारियों को निकाला गया बाहर
कनाडा को टोरंटो प्रांत में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद सभी अधिकारियों को बाहर निकाल लिया गया है।
टोरंटो, सितंबर 29: कनाडा के प्रसिद्ध शहर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। टोरंटो में पुलिस ने भारतीय वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास मिले एक संदिग्ध पैकेट को बरामद किया है। जिसके बाद तमाम अधिकारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया है। (सभी तस्वीर प्रतीकात्मक)

वाणिज्य दूतावास के बाहर संदिग्ध पैकेट
मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3 बजे शेरबोर्न स्ट्रीट के पास ब्लर स्ट्रीट की इमारत के पास एक संदिग्ध पैकेट में विस्फोटक मिला है। भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित पूरी इमारत को बाद में खाली करा लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस एक कथित बम की धमकी की रिपोर्ट की जांच कर रही थी, हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से विशेष खुलासा नहीं किया गया है। टोरंटो पुलिस ने ट्वीट किया है कि "जांच के बाद एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है"। इसके अलावा पुलिस की तरफ से और कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

कड़ी सुरक्षा की मांग
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने फौरन कनाडा की सरकार से कड़ी सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है मंगलवार शाम को टोरंटो पुलिस ऑपरेशंस ने ट्वीट किया है कि, ''आपातकालीन कदम उठाते हुए सावधानी से पैकेट में रखे विस्फोटक को निष्क्रीय कर दिया है। वहीं, पुलिस की तरफ से कहा गया है कि 'आपने क्षेत्र में एक धमाके की आवाज सुनी होगी'। बताया जा रहा है कि, एक रोबोटा का इस्तेमाल धमाका करने के लिए किया जाने वाला था। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एक सूटकेस में विस्फोटक रखा गया था, जिसके जरिए धमाके करने की प्लानिंग की गई थी।

पुलिस ने बढ़ा दी है सुरक्षा
आउटलेट ग्लोबल न्यूज ने बताया है कि टोरंटो फायर सर्विसेज के एक प्रवक्ता ने कहा कि "कुछ संदिग्ध पैकेज होने की हमें रिपोर्ट मिली थी। जिसके बाद इसकी रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु और विस्फोटक टीम द्वारा जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही है और एक गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई, हालांकि यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications