मूसेवाला हत्याकांड में 'इंटरनेशनल गैंग' पर शिकंजा! लॉरेंस बिश्नोई के भाई समेत 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए
नई दिल्ली, 01 सितंबर। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्दधू मूसेवाला की हत्या के मामले में केन्या और अजरबैजान से दो संदग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस हत्याकांड से जुड़े केस इन दोनों का नाम एसआईटी की चार्जशीट में है। दोनों मूसेवाला हत्या से एक महीने पहले ही देश से बाहर हो गए थे। मामले में इनकी संदिग्ध भूमिका को लेकनों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

लॉरेंस विश्नोई के भाई समेत 2 संदिग्धों की हिरासत
मूसेवाला हत्याकांड में जिन दो अभियुक्तों को गरिफ्तार किया है उनमें से एक गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का भाई है। मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को केन्या में और सचिन थापन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया।

मूसेवाला के मर्डर से 1 महीने पहले छोड़ा था देश
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को केन्या में और सचिन थापन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। इन दोनों का नाम एसआईटी की चार्जशीट में है। दनों मूसेवाला की हत्या से एक महीने पहले देश से बाहर हो गए थे। सिद्दधू मूसेवाला की हत्या के मामले में केन्या और अजरबैजान से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिए गए हैं। विदेश मंत्रालाय ने गुरुवार को कहा कि भारत इस मामले को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के संपर्क में है।

कार्रवाई पर विदेश मंत्रालय का बयान
गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अजरबैजान और केन्या में एक-एक संदिग्ध को वहां के स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। भारत दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। बागची ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ये नहीं कहा जा सकता की दोनों संदिग्धों पर वहां किस तरह की कानूनी कार्रवाई होगी लेकिन हमारे अधिकारी दोनों संदिग्धों के मुद्दे पर दोनों देशों के संपर्क में हैं।

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या
दरअसल, गत 29 मई को मूसेवाला को पंजाब के मनसा जिले के एक गांव में एक राजमार्ग पर छह शूटर्स ने गोली मार दी थी। मूसेवाला पर फायरिंग उस वक्त हुई जब वो दो सहयोगियों के साथ अपने वाहन में से यात्रा कर रहे थे।

मूसेवाला के कातिलों पर लगा UAPA
केंद्रीय गृह मंत्रालय की दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अफसरों के साथ बैठक के बाद बड़ा निर्णय लिया गया। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) लगा दिया गया है। गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के अलावा उनके विरोधी बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल, नीरज बवाना समेत इस गैंग के कई प्रमुख सदस्यों पर अब यूएपीए एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में 2 केस दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications