मैनचेस्टर हमला: सलमान अबेदी की बहन बोली, बदले की भावना से लिया फैसला

सलमान की बहन ने बताया है कि सलमान दिल से काफी अच्छा था लेकिन बदले की भावना से उसने ये कार्रवाई की।

मैनचेस्टर (ब्रिटन)। ब्रिटेन के मैनचेस्टर एरेना में आत्मघाती हमलावर सलमान आबेदी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि सलमान ने बदले की भावना से ये कदम उठाया। सलमान सीरिया पर अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ था, इसी का बदला लेने के लिए वो आत्मघाती हमलावर बना।

मैनचेस्टर हमला: सलमान अबेदी की बहन बोली, बदले की भावना से लिया फैसला

हमलावर सलमान अबेदी को लेकर बड़ा खुलासा

ब्रिटेन के मैनचेस्टर एरेना में पॉप कॉन्सर्ट के दौरान आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हुए थे। हमले के बाद स्थानीय आतंक विरोधी फोर्स 'राडा' ने आत्मघाती हमला करने सलमान के पिता और भाई को त्रिपोली से पकड़ लिया। उनके पकड़े जाने बाद अब सलमान अबेदी के बारे में जानकारियों सामने आ रही हैं। इसमें सलमान की बहन ने बताया है कि उसके भाई ने बदले की भावना से ये कार्रवाई की। उसने बताया कि सलमान दिल से काफी अच्छा था। वह लोगों से प्यार करता था, लेकिन जब उसने सीरिया पर अमेरिकी हमले देखे तो उसमें बदले की भावना आने लगी। इसकी वजह थी कि अमेरिका के हमले में उसके कुछ दोस्त भी मारे गए थे। इन्ही वजहों से वो खफा था और इसके बदला लेने के लिए ही उसने ये कदम उठाया होगा।

सलमान के परिवार वालों ने भी सफाई में कहा है कि उनका ये फिर उनके परिवार का किसी भी संगठन से कोई संबंध नहीं है। जो भी बातें सामने आ रही हैं उसमें सच्चाई नहीं है। फिलहाल एजेंसियां मैनचेस्टर एरेना में हुई कार्रवाई के बाद लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। पूरे मामले में अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+