US के लॉस एंजिलिस सुपरमार्केट में गोलीबारी, बंदूकधारी गिरफ्तार
लॉस एंजिलिस। एक बड़ी खबर अमेरिका के लॉस एंजिलिस से आ रही है, जहां के एक सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी के घुसने और गोलीबारी शुरू करने से सनसनी मच गई है पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और संदिग्ध बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया। बंदूकधारी लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट के ट्रेडर जॉए के ग्रोसरी स्टोर में घुस गया था, एंजिलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले बंदूकधारी ने एक बुजुर्ग महिला और युवती को गोली मारी और इसके बाद उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई और वह भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस पर भी गोलीबारी की और भागकर ग्रोसरी स्टोर में घुस गया, इसके बाद पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और फिर संदिग्ध बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications