UNGA में लंच टेबल पर होगा सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी का हैंडशेक!
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के स्थित यूनाइटेड नेशंस के हेडक्वार्टर पर इस समय यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) के 73वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है। भारत से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान की नई सरकार के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी यहां पर हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। पहले यहां पर दोनों की औपचारिक मुलाकात होने वाली थी लेकिन भारत की तरफ से इसे रद्द करने का ऐलान कर दिया गया। दरअसल पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की चिट्ठी के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ उंगा से अलग विदेश मंत्री स्तर की जिस वार्ता का ऐलान किया था। फिर 24 घंटे के अंदर ही उसे कैंसिल करने की भी घोषणा कर दी गई। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों नेता लंच पर आमने-सामने हो सकते हैं। ये भी पढ़ें-भारत ने कहा उंगा में फिर पाकिस्तान अलापेगा कश्मीर का राग लेकिन नहीं होगा कोई फायदा

लंच टेबल पर होगा आमना-सामना
27 सितंबर को न्यूयॉर्क में उंगा सत्र से अलग सार्क देशों के सदस्य एक लंच पर शामिल होंगे। माना जा रहा है यहां पर सुषमा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का हैंडशेक हो सकता है। इमरान की चिट्ठी के बाद भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ, सुषमा स्वराज सार्क देशों के विदेश मंत्रियों के लंच से अलग एक औपचारिक मुलाकात कर सकती हैं। अब जबकि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच कोई मुलाकात नहीं होने वाली है तो माना जा रहा है कि लंच पर दोनों नेता आमने-सामने आ सकते हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो भारत और पाकिस्तान के बीच जो वार्ता कैंसिल हो गई, वह किसी भी पल हो सकती है।

नए रिश्तों के लिए तैयार किया जाएगा ब्लूप्रिंट
भारत ने जम्मू कश्मीर के हालातों का हवाला देते हुए पाकिस्तान के साथ न्यूयॉर्क में होने वाली वार्ता को कैंसिल करने का फैसला किया था। लेकिन अब इस बात की संभावना है कि दोनों देशों के बीच एक अज्ञात जगह पर लो लेवल की वार्ता हो सकती है। सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से बातचीत बंद हैं। ऐसे में अब इसी रुकी हुई शांति प्रक्रिया को शुरू करने के मकसद से ही वार्ता हो सकती है। यह वार्ता न तो पाकिस्तान में होगी और न ही भारत बल्कि किसी और देश में होगी।

सेना चाहती है वार्ता हो
दोनों ही देश इस वार्ता को लो लेवल रखना चाहते हैं। हालांकि इस वार्ता में आगे की योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार किया जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना भारत के साथ वार्ता के पक्ष में है लेकिन एक निर्देशित तरीके से। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले दिनों में कुछ खास घटनाक्रम नजर आएं।
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications