ऑस्ट्रेलिया में लगी Sushant Singh Rajput के नाम की बेंच, बहन श्वेता ने फोटो शेयर कर लिखी भावुक पोस्ट

सिडनी। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल पूरा होने जा रहा है। इतने महीने बीत जाने के बाद भी आज तक एक्टर के मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनआईए कर रही है। सुशांत सिंह के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद है, इसकी एक झलक उस समय देखने को मिली थी जब संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद एक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए दुनियाभर के फैंस एकजुट हो गए थे।

सुशांत सिंह की बहन ने शेयर की फोटो

सुशांत सिंह की बहन ने शेयर की फोटो

सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमें छोड़कर चले गए हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगी। हाल ही में दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलिया के एक पार्क की तस्वीर साझा की है जिसे देख सुशांत सिंह को चाहने वाले भावुक हो गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में सुशांत सिंह की याद में पार्क की बेंच को अभिनेता का नाम दिया गया है जिसकी फोटो श्वेता सिंह ने शेयर की है। अपनी पोस्ट के साथ श्वेता ने दिवंगत भाई के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है।

ऑस्ट्रेलिया में लगाई गई सुशांत सिंह के नाम की बेंच

ऑस्ट्रेलिया में लगाई गई सुशांत सिंह के नाम की बेंच

श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'वह जिंदा है...उसका नाम ज़िंदा है...उसकी ज़िंदगी का सार जिंदा है! यह पवित्र आत्मा का प्रभाव है! आप भगवान के अपने बच्चे हो मेरे बेबी...आप हमेशा जिंदा रहोगे।' आपको बता दें कि बेंच के साइनबोर्ड में सुशांत सिंह राजपूत को एक्टर, उत्सुक खगोलविद, पर्यावरणविद् और मानवतावादी' के रूप में बताया गया है। बेंच के साइनबोर्ड में लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020, बिहार, मुंबई, भारत), एक अभिनेता, उत्सुक खगोलविद, पर्यावरणविद् और मानवतावादी, एक ऐसी आत्मा जिसने लाखों लोगों को छुआ।'

बेंच की तस्वीरें देख फैंस भावुक

बेंच की तस्वीरें देख फैंस भावुक

वहीं, एक अन्य बेंच पर लिखा है, सुशांत पॉइंट, 'ऐसा प्रकाश जो चमक से भरा हुआ है, जो अंधेरे से बिना डरे बदलाव लाने में सक्षम है। ऑस्सीज ग्रुप के साथ इंडिया इंक द्वारा प्रकृति को संरक्षित करने के लिए छोटा सा योगदान।' बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता के नाम पर ऑस्ट्रेलिया में लगाई गई बेंच की तस्वीरें अब खूब वायरल हो रही हैं। बेंच पर लिखे संदेश को देख एक बार फिर सुशांत के परिजन, दोस्त और फैंस भावुक हो गए हैं।

'छिछोरे' को अवॉर्ड मिलने पर बहन ने किया ट्वीट

'छिछोरे' को अवॉर्ड मिलने पर बहन ने किया ट्वीट

बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बहन श्वेता सिंह ने अवॉर्ड मिलने पर फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'छिछोरे ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। मैं जानती हूं मेरे भाई की आप ये सब देख रहे हैं , लेकिन मेरी इच्छा थी कि ये अवार्ड लेने के लिए काश आप वहां माजूद होते। एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब मैं आप पर गर्व महसूस नहीं करती हूं।'

यह भी पढ़ें: सुशांत ड्रग्स केस: चार्जशीट पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, कहा- 'भगवान जाने क्या है सच'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+