पेट दर्द से परेशान था शख्स, डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो बाहर निकली जिंदा मछली, कैसे पहुंची अंदर?
World News: वियतनाम से एक ऐसी खबर आई है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। क्या कोई सोच सकता है, कि किसी शख्स के पेट में जिंदा मछली तैर रही हो और ऑपरेशन के दौरान उसे निकाला जाए।
वियतनाम में इस असामान्य घटना देखकर सर्जन भी दंग रह गए, जब पेट दर्द की शिकायत करने वाला एक व्यक्ति अस्पताल आया और फिर उसका ऑपरेशन किया गया, तो उसके पेट से जिंदा मछली निकली है।

मेट्रो यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, जब शख्स को क्वांग निन्ह प्रांत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह तेज दर्द से कराह रहा था। और अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के बाद डॉक्टरों को पता चला, कि उसके शरीर में कोई जीवित प्राणी है।
हालांकि, अल्ट्रासाउंड के समय डॉक्टरों को पता नहीं चल पाया, कि शख्स के पेट में वो जिंदा प्राणी क्या है, लिहाजा जब उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया गया। अल्ट्रासाउंड के समय डॉक्टर सिर्फ यह देख सके, कि उसके अंग में छेद थे, जिससे सूजन और अत्यधिक दर्द हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने 34 वर्षीय व्यक्ति का ऑपरेशन करने का फैसला किया।
लेकिन, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गये, जब उस शख्स के पेट से करीब 30 सेंटीमीटर की ईल मछली जिंदा बाहर निकली। ऑपरेटरों ने मछली को सफलतापूर्वक पेट से बाहर निकाल लिया, जिसके बाद मरीज को दर्द से राहत मिली है।
हालांकि, ऑपरेशन के बाद अभी तक वो शख्स नहीं बता पाया है, कि आखिर वो ईल मछली कैसे उस शख्स के शरीर के अंदर चली गई और सबसे हैरानी की बात ये, कि वो पेट के अंदर जिंदा कैसे रही? लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, यह उसके पेट में जाने से पहले उसके गुदा के माध्यम से उसकी आंत में प्रवेश कर गई थी।
रिपोर्ट में डॉक्टरों के हवाले से कहा गया है, कि वे यह देखकर दंग रह गए कि जब उन्होंने ईल को हटाया तो वह जीवित थी। उस शख्स का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर डॉ. फाम मान हंग ने कहा, कि "यह एक दुर्लभ मामला है और मलाशय एक ऐसी जगह है, जहां प्रचुर मात्रा में मल होता है, लिहाजा मछली की वजह से उस शख्स के शरीर में संक्रमण होने का गंभीर खतरा था।"












Click it and Unblock the Notifications