सुपरकुल प्रेसीडेंट बराक ओबामा से बोला ब्वॉयफ्रेंड, डोंट टच माय गर्लफ्रेंड
शिकागो। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं के कमांडर, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के मुखिया लेकिन जब एक ब्वॉयफ्रेंड ने ओबामा को धमकी दी, तो वह भी डर गए।

यह किस्सा उस समय पेश आया जब ओबामा शिकागो में मध्यावधि चुनावों के लिए अपना वोट डालने पहुंचे थे।
मेरी गर्लफ्रेंड को प्लीज न छुएं
ओबामा जिस समय शिकागो पहुंचे अपना वोट डालने के लिए उनके सामने एक पॉजेसिव ब्वॉयफ्रेंड आ गया। इस ब्वॉयफ्रेंड ने वोटिंग के समय ओबामा से कहा कि आप भले ही राष्ट्रपति होंगे लेकिन मेरी गर्लफ्रेंड को छूने की गलती हरगिज न करें।
दरअसल इस लड़के की गर्लफ्रेंड ओबामा के पास ही खड़ी थी और अपना वोट डाल रही थी। हालांकि ओबामा ने भी उस लड़के की धमकी को मजाकिया अंदाज में लिया। मार्टिन लूथर किंग जूनियर कम्युनिटी सेंटर में वोट डालने के लिए आई आइया कूपर नामक एक महिला ओबामा के पास ही खड़ी थी।
इस दौरान आइया के ब्वॉयफ्रेंड माइक जोंस ने मजाकिया लहजे में ओबामा से कहा, 'मिस्टर प्रेसीडेंट, मेरी गर्लफ्रेंड को छूना मत।' इस पर ओबामा ने हंसते हुए कहा, 'मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।'
ओबामा को देख लोग हो गए खामोश
आइया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड द्वारा किए गए कमेंट के लिए ओबामा से माफी मांगी। उसने कहा, 'मुझे मालूम था कि जोंस कुछ मजेदार ही बोलेगा लेकिन यह नहीं मालूम था कि वह क्या बोलेगा।'
हालांकि बाद में राष्ट्रपति ने आइया को गले लगाया और प्यार से चूमा भी। बाद में जोंस ने कहा कि राष्ट्रपति को देख वहां सब लोग खामोश हो गए थे। उसने सोचा कि ऐसा कुछ बोला जाए, जिससे लोग बरबस हंस पड़ें।
इसके पहले शिकागो के कम्युनिटी सेंटर में वोट डालने के लिए आए राष्ट्रपति को देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए। ओबामा राष्ट्रपति बनने से पहले 2008 तक इस इलाके में ही रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications