Sunita Williams ISS: सुनीता विलियम्स के लिए स्पेस में सबसे कठिन क्या रहा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा
Sunita Williams ISS: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मार्च महीने के लास्ट तक पृथ्वावी पर वापस आ सकती है। सुनीता विलीयम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोरे को स्पेस X क्रू ड्रैगन मिशन के माध्यम से पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। यह मिशन मार्च के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।
दोनों अंतरिक्ष यात्री जून 2024 में बोइंग स्टारलाइ कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष गए थे, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वे वहां पर पिछले 9 महीने से फंसी हुई हैं।

सुनीता विलीयम्स ने क्या कहा कहा?
वहीं सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 9 महीने से अधिक समय बिताने के अनुभव पर बात की। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि, अंतरिक्ष में 9 महीने से अधिक समय तक फंसे रहने का सबसे कठिन दौर उनके और परिवार के उनकी घर लौटने की अनिश्चितता थी।
द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से प्रेस से बात करते हुए, विलीयम्स ने कहा, 'सबसे कठिन हिस्सा यह है कि जो लोग पृथ्वी पर हैं, उन्हें यह नहीं पता कि हम कब वापस आ रहे हैं। उनके लिए यह एक रोलरकोस्टर की तरह रहा है। शायद हमारे मुकाबले यह उनके लिए ज्यादा कठिन रहा है।'
ये भी पढ़ें Sunita Williams Husband: स्पेस में भारत का सीना चौड़ा करने वालीं सुनीता के पति कौन? दिलचस्प है प्रेम कहानी
मिशन में कई बार हो चुकी है देरी
सुनीता विलीयम्स और उनके साथी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोरे को स्पेस एक्स क्रू ड्रैगन मिशन द्वारा मार्च के मध्य में पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है, हालांकि उनके बचाव मिशन में कई बार देरी हो चुकी है।
डोनाल्ड ट्रम्प का अंतरिक्ष यात्रियों के लिए संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इन दो नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए संदेश भेजा, उन्होंने संदेश में कहा कि, 'हम आपको बहुत प्यार करते हैं और हम आपको लेने के लिए आ रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'उनकी वापसी पर, वे सुनीता विलियम्स और बच विलमोर का स्वागत करने के लिए तैयार होंगे।'
'वापसी में देरी के लिए बाइडन जिम्मेदार'
ट्रम्प ने बचाव ऑपरेशन में देरी के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'आप लोग वहां इतना समय नहीं रहना चाहिए थे। हमारे इतिहास में सबसे असक्षम राष्ट्रपति ने आपको वहां फंसा रहने दिया। लेकिन यह राष्ट्रपति ऐसा नहीं होने देगा।'
ये भी पढ़ें Sunita Williams Net Worth: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की कितनी सैलरी? जानें कितनी पढ़ीं-लिखीं?












Click it and Unblock the Notifications