Sunita Williams Net Worth: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की कितनी सैलरी? जानें कितनी पढ़ीं-लिखीं?
Sunita Williams Net Worth, Salary, Education: नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जल्द ही पृथ्वी पर लौटने वाली हैं। वह और उनके साथी बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण उन्हें वहां 9 महीने से ज्यादा समय तक रुकना पड़ा। अब, 19 मार्च 2025 को उनकी वापसी तय है।
इस दौरान, सुनीता विलियम्स की सैलरी और नेट वर्थ को लेकर लोग काफी उत्सुक हैं। आइए जानते हैं कि एक नासा अंतरिक्ष यात्री को कितनी सैलरी मिलती है और उनकी कुल संपत्ति कितनी है....

Who is Sunita Williams: सुनीता विलियम्स कौन हैं?
- नाम: सुनीता विलियम्स
- पद: नासा की अंतरिक्ष यात्री, ISS की पूर्व कमांडर
- अंतरिक्ष में समय: 62 घंटे और 6 मिनट की 9 अंतरिक्ष यात्राएं
Sunita Williams Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं सुनीता विलियम्स ?
- यूएस नेवल एकेडमी से भौतिक विज्ञान में स्नातक
- फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री
- निजी जीवन: उनके पति माइकल जे. विलियम्स टेक्सास में संघीय मार्शल हैं।
Sunita Williams Salary: सुनीता विलियम्स की सैलरी कितनी है?
नासा के वेतनमान के अनुसार, सुनीता विलियम्स GS-15 श्रेणी में आती हैं। उनकी सालाना सैलरी लगभग ₹1.26 करोड़ ($152,258) है। नासा अंतरिक्ष यात्रियों को वेतन के अलावा कई सुविधाएं भी मिलती हैं...
- स्वास्थ्य बीमा
- मनोवैज्ञानिक सहायता (खासकर लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के बाद)
- विशेष प्रशिक्षण और यात्रा भत्ता
Sunita Williams Net Worth: सुनीता विलियम्स की कुल संपत्ति
- कुल संपत्ति: लगभग ₹41.5 करोड़ ($5 मिलियन)
आय का मुख्य स्रोत:
- नासा में अंतरिक्ष यात्री के रूप में वेतन
- अमेरिकी नौसेना में सेवाएं
- वैज्ञानिक और अंतरिक्ष शोध कार्य
- रहने की जगह: टेक्सास, ह्यूस्टन
अंतरिक्ष में उनके अनुभव और चुनौतियां
जब सुनीता से पूछा गया कि अंतरिक्ष में बिताए समय में उन्हें सबसे ज्यादा क्या याद आएगा, तो उन्होंने कहा - 'सब कुछ!'
'ISS पर बिताए गए पल बहुत खास हैं। यहां रहकर हमने कई प्रयोग किए और नए अनुभव हासिल किए। यह आपको समस्याओं को हल करने के नए तरीके सिखाता है।'
सुनीता विलियम्स नासा की सबसे अनुभवी और सम्मानित अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। उनकी सैलरी ₹1.26 करोड़ प्रति वर्ष है, और उनकी कुल संपत्ति ₹41.5 करोड़ आंकी गई है। वह 19 मार्च 2025 को पृथ्वी पर लौटने वाली हैं, और उनकी वापसी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications