जलालाबाद में भारतीय दूतावास के बाहर ब्लास्ट, सभी भारतीय सुरक्षित
काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में भारतीय दूतावास के पास ब्लास्ट और फायरिंग की खबरें हैं। इसे एक सुसाइड ब्लास्ट बताया जा रहा है और सभी भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं। अब तक इस हमले में छह लोगों के घायल हो गए हैं। हमले में शामिल सभी पांचों हमलावरों को मार गिराया गया है।

जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक भारतीय दूतावास के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जबकि दो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
आईटीबीपी और अफगान सिक्योरिटी फोर्स के जवान आतंकियों से भारतीय दूतावास की सुरक्षा में तैनात हैं।
हमला दूतावास के गेट के बाहर हुआ इस वजह से दूतावास के अंदर सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर ने भारतीय दूतावास को निशाना बनाकर खुद को उड़ा लिया।
पिछले माह भी जलालाबाद में भारतीय दूतावास के पास बम ब्लास्ट हुआ था। इस हमले को पाकिस्तानी दूतावास को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया था। आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications