Sudan Operation Kaveri: भारतीयों के दो और बैच सूडान से जेद्दाह पहुंचे, अब तक 2400 से ज्यादा लोगों की निकासी

सूडान में संघर्ष जारी है, तो दूसरी तरफ भारत सरकार भी अपने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चला रही है, जिसके तहत अब 12वां और 13वां बैच सूडान से निकलकर जेद्दाह पहुंच गया है।

Sudan Operation Kaveri

सूडान में जारी संघर्ष के बीच भारतीयों को निकालने के लिए निकासी अभियान चलाया हुआ है। भारत सरकार ने इसके लिए पानी के जहाज और वायुसेना के विमानों को लगाया है। 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत अब तक 11 बैच के जरिए सैकड़ों लोगों को निकाला गया है। इस बीच अब दो और बैच सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हो गए हैं।

शनिवार देर रात को 12वें और 13वें बैच को सूडान से निकालकर साऊदी अरब के शहर जेद्दाह के लिए रवाना किया है। इसके तहत 12वें दल में 135 यात्री, 13वें में 300 भारतीय नागरिकों को सेफ जगह पहुंचाया गया है। ऐसे में अब तक करीब 2400 भारतीयों को वहां से निकाला गया है।

भारतीय वायुसेना के स-130जे विमान के जरिए पोर्ट सूडान से 135 यात्रियों को लेकर 12वां जत्था निकला, जबकि आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान से 300 यात्रियों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हुआ है। ऑपरेशन कावेरी के तहत यह काम किया जा रहा है।

वहीं विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें में वायुसेना के ऑपरेशन के तहत जेद्ह पहुंचे लोगों से मिले, और सुरक्षित घर वापसी का भरोसा दिया।

121 लोगों को बचाया

इससे पहले भारतीय वायु सेना ने बताया कि 27/28 अप्रैल की रात को चलाए गए एक ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना के एक C-130J विमान ने वाडी सैय्यिदना, सूडान में एक छोटी हवाई पट्टी से 121 लोगों को बचाया गया है। यात्रियों में एक गर्भवती महिला शामिल थी, इन लोगों के पास सूडान पोर्ट पहुंचने का कोई साधन नहीं था।

शुक्रवार देर रात को भारतीय वायु सेना C-130J ने 135 यात्रियों के 10वें और 11वें जत्थे को पोर्ट सूडान से जेद्दाह पहुंचाया था। आपको बता दें कि सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच हिंसा जारी है। ऐसे में भारत सहित कई देश अपने लोगों की निकासी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+