स्टडी में दावा- एयरपोर्ट पर कोरोना संक्रमितों यात्रियों को ढूंढ निकालेंगे खोजी कुत्ते

नई दिल्ली, 17 मई: बीएमजे ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, प्रशिक्षित खोजी कुत्ते एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से संक्रमित यात्रियों का सटीक पता लगा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि, कोविड संक्रमितों का पता लगाने का यह तरीका महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल संक्रमण की शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता लगाने में कारगर है, बल्कि महामारी को काबू में करने में भी प्रभावी है।

study claims Trained sniffer dogs may detect Covid infected airport passengers

इस रिसर्च की एक महत्वपूर्ण खोज यह थी कि एक और अहम खोज यह है कि ये कुत्ते कोरोना के अल्फा वैरिएंट को सही ढंग से पहचाने में कम कामयाब रहे, क्योंकि उन्हें कोरोना के मूल रूप का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इससे साबित होता है कि कुत्ते विभिन्न तरह की गंध का अंतर पता लगाने में कितने सक्षम हैं। ऐसा माना जाता है कि कुत्ते शरीर में विभिन्न विभिन्न मेटाबोलिक प्रोसेस के दौरान निकलने वाले अलग-अलग वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों का पता लगाने में सक्षम होते हैं, जिनमें बैक्टीरिया, वायरल और परजीवी संक्रमण से उत्पन्न होने वाले यौगिक शामिल हैं।

हेलसिंकी विश्वविद्यालय और फिनलैंड के हेलसिंकी विश्वविद्यालय अस्पताल के शोधकर्ताओं ने 2020 में कोविड-19 को सूंघने के लिए चार कुत्तों को प्रशिक्षित किया था। प्रत्येक कुत्ते को पहले अवैध ड्रग्स या खतरनाक सामान या कैंसर को सूंघने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। इन कुत्तों के प्रशिक्षण के लिए 420 स्वयंसेवकों ने प्रत्येक कुत्ते को अपनी त्वचा स्वाब के नमूने प्रदान किए थे। इन चार कुत्तों ने प्रत्येक स्वयंसेवकों में से 114 की त्वचा के नमूनों को सूंघा और पीसीआर स्वाब परीक्षण में सॉर्स-कोव-2 पॉजिटव पाया, जबकि 306 को निगेटिव पाया।

कोरोना परीक्षण के लिए प्रत्येक कुत्ते को सात परीक्षण सत्रों में अलग अलग नमूने सूंघाए गए थे। सबसे अहम बात ये रही कि, सूँघे गए सभी नमूनों की नैदानिक ​​सटीकता 92 प्रतिशत थी। संयुक्त संवेदनशीलता - संक्रमण वाले लोगों का पता लगाने की सटीकता - 92 प्रतिशत थी और संयुक्त विशिष्टता - संक्रमण के बिना उन लोगों का पता लगाने की सटीकता - 91 प्रतिशत थी।

सितंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच फिनलैंड के हेलसिंकी-वेंटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले 303 यात्रियों को सूंघने के लिए चार कुत्तों को तैनात किया गया था। प्रत्येक यात्री का एक पीसीआर स्वाब परीक्षण भी किया गया और उसका स्निफर डॉग के परीक्षण के नतीजों से मिलान किया गया। इस तरह से किए गए परीक्षण में से स्निफर के 296 नतीजे समान रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+