ट्रंप के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, झंडा जला के जताया विरोध
वाशिंगटन में अमेरिकन विश्वविद्यालय के छात्रों ने ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये छात्र के डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने से नाराज हैं।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भले ही रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत दर्ज की हो, लेकिन उनका विरोध जारी है। एक अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।

ट्रंप के खिलाफ छात्र
वाशिंगटन में अमेरिकन विश्वविद्यालय के छात्रों ने ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये छात्र के डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने से नाराज हैं। विरोध स्वरूप इन छात्रों ने अमेरिका के छोटे झंडों को आग के हवाले कर दिया।
अमेरिकी विश्वविद्यालय में छात्रों की इस हरकत से हड़कंप मच गया। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि छात्रों को इस प्रदर्शन के लिए आज्ञा दी गई।
प्रदर्शन में जलाया अमेरिकी झंडा
बोलने की आजादी के तौर पर उन्हें ये छूट दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक छात्रों का प्रदर्शन गैर-हिंसक था। उन्होंने इस प्रदर्शन के दौरान केवल नारेबाजी ही की। इसलिए किसी भी छात्र पर कार्रवाई नहीं की गई है।
बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे।












Click it and Unblock the Notifications