300 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार... आ रहा है सबसे शक्तिशाली तूफान, इन इलाकों में मचेगी भारी तबाही
टोक्यो, 31 अगस्तः जापान सहित कई देशों पर इस साल के सबसे बड़े तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इसका असर जापान से लेकर हांगकांग तक दिखेगा। इस चक्रवाती तूफान का नाम हिनामनोर रखा गया है। सैकड़ों किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यह खतरनाक चक्रवात अभी पूर्वी चीन सागर की तरफ बढ़ रहा है।

300 किमी पार जा सकती है रफ्तार
यूएस ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर के मुताबिक़ अभी चक्रवात की रफ्तार 160 मील या 257 किलोमीटर प्रति घंटा है जो 195 मील प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकता है। यह तूफान इतना भयानक है कि इससे समुद्र में 50 फीट या 15 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार, हवा की गति के आधार पर हिनामनोर 2022 का सबसे शक्तिशाली तूफान होने जा रहा है।
रयूकू द्वीप की तरफ बढ़ रहा तूफान
हॉन्ग कॉन्ग ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि आज सुबह 10 बजे तूफान जापान के ओकिनावा से लगभग 230 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था और इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रयूकू द्वीप की ओर बढ़ने का अनुमान है। दुनियाभर में इस चक्रवात को 'सुपर टाउफून' क़रार दिया है। अमेरिकी ऑब्ज़र्वेटरी ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों चक्रवात की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, जहां से यह चीन और जापान की तरफ बढ़ सकता है।

छोटे द्वीपों को अधिक नुकसान की आशंका
खतरे के बीच रायकू तट पर 200-300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिसका मतलब है कि यहां बाढ़ की भी संभावना है। जानकार बताते हैं कि अगर किसी विशेष स्थान पर तूफान रुकता है तो स्थानीय बारिश में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे खतरा और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अधिकारी बताते हैं कि तूफान जितना तेज होगा छोटे द्वीपों की तरफ बढ़ेगा, नुकसान उतना ही अधिक हो सकता है।

चक्रवातों के लिए बदनाम है अगस्त का महीना
अगस्त का महीना में चक्रवातों के लिए बुरी तरह बदनाम है। दुनिया भर में बड़े-बड़े तूफान इस महीने आते रहे हैं। कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के मौसमी तूफान पूर्वानुमान के प्रमुख लेखक फिल क्लॉट्ज़बैक ने कहा कि महासागर के विस्तार में रिकॉर्ड रखने के सात दशकों से अधिक समय में केवल दो तूफान रहित अगस्त हैं। साल 1961 और साल 1997 ही ऐसे रहे हैं जब अगस्त महीने में चक्रवात न आया हो।
प्रिंसेस डायना के लिए कैसे मनहूस साबित हुआ प्यार का प्रतीक ताजमहल? कुछ समय बाद ही टूट गयी शादी












Click it and Unblock the Notifications