Aishwarya Rai के बढ़ते वजन पर कंगना रनौत ने ये क्या कह दिया? बड़ी उम्र की महिलाओं पर BJP सांसद का बयान वायरल
Kangana Ranaut On Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी और ग्लैमरस लुक से सुर्खियां बटोरीं। हालांकि इस बार उनके फैशन स्टेटमेंट से ज्यादा सोशल मीडिया पर उनके बढ़े वजन और उम्र को लेकर चर्चा छिड़ गई है।
ऐश्वर्या राय के कान्स 2026 लुक की हो रही आलोचना
कई यूजर्स ने ऐश्वर्या राय के कान्स 2026 लुक को लेकर तंज कसा है जिसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत काफी गुस्सा हो गई हैं। कंगना रनौत अब इस पूरे विवाद के बीच खुलकर ऐश्वर्या राय के समर्थन में सामने आई हैं।

कंगना रनौत ने किया ऐश्वर्या राय का सपोर्ट
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर लोगों को करारा जवाब दिया है और साफ कहा है कि कोई भी महिला सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए नहीं जीती है। उसकी खुद की खुशी भी मायने रखती है।
इंस्टा स्टोरी पर कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
-कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऐश्वर्या राय की ब्लू गाउन वाली तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने उन लोगों को निशाने पर लिया है जो ऐश्वर्या राय के लुक और उम्र को लेकर लगातार भद्दे कमेंट्स कर रहे थे।
-कंगना रनौत ने लिखा है कि फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की व्यक्तिगत अभिव्यक्ति होती है। हर व्यक्ति का खुद को प्रस्तुत करने का अपना तरीका होता है और किसी महिला का अस्तित्व केवल लोगों को खुश करने के लिए नहीं होता।
-कंगना ने आगे लिखा है- ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ रेड कार्पेट पर आती हैं। अगर कुछ लोग उन्हें किसी खास रूप में देखना चाहते हैं, तो उन्हें पहले खुद के नजरिए पर सवाल उठाना चाहिए।
बड़ी उम्र की महिलाओं पर कंगना ने कही ऐसी बात
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में उम्र को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब समय आ गया है कि वो इसकी आदत डाल लें। कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी बातों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या राय के ब्लू गाउन ने खींचा सबका ध्यान
-इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया खास ब्लू गाउन पहना था। बताया जा रहा है कि इस ड्रेस का कॉन्सेप्ट अंतरिक्ष और कॉस्मिक थीम से प्रेरित था।
-गाउन पर बेहद बारीक क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी की गई थी और इसे तैयार करने में लगभग 1500 घंटे का समय लगा था। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का ये ग्लैमरस अंदाज कैमरों का मुख्य आकर्षण बन गया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ऐसी बात
-ऐश्वर्या राय का लुक सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। एक तरफ उनके फैंस ने उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और एलिगेंस की जमकर तारीफ की, तो दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने उनके वजन और स्टाइल को लेकर आलोचना शुरू कर दी।
-हालांकि कंगना रनौत के समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। कई लोगों का कहना है कि महिलाओं को उम्र और बॉडी शेमिंग के आधार पर जज करना गलत है।
दो दशक से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा हैं ऐश्वर्या राय
-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से कान फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। हर साल उनके रेड कार्पेट लुक्स दुनियाभर में चर्चा का विषय बनते हैं। फैशन एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक, सभी की नजरें हमेशा उनके कान अपीयरेंस पर टिकी रहती हैं।
-इस बार भी ऐश्वर्या राय ने अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा लेकिन साथ ही ये बहस भी छेड़ दी कि आखिर महिलाओं को उम्र और बॉडी इमेज के आधार पर कब तक आंका जाता रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications