अमिताभ बच्चन के 'जलसा' के बाहर फैन के साथ हुआ ऐसा हादसा, भीड़ में मची अफरा-तफरी और फिर जो हुआ

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह इस बार भी अपने मुंबई स्थित बंगले जलसा के बाहर फैंस का अभिवादन करने पहुंचे थे लेकिन इस बार का रविवार दर्शन एक चिंताजनक घटना की वजह से सुर्खियों में आ गया। अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक उनका एक फैन के बेहोश होकर गिर जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अमिताभ बच्चन को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
गत 24 मई 2026 (रविवार) को बिग बी अपने घर जलसा के बाहर हमेशा की तरह फैंस से मिलने पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग वहां जमा थे। जैसे ही अमिताभ बच्चन बाहर आए, फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया। इसी दौरान भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि हालात संभालना मुश्किल हो गया।

Amitabh Bachchan

'जलसा' के बाहर बेहोश हो गया बिग बी का फैन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच अचानक एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। कुछ लोग तुरंत उस शख्स की मदद के लिए आगे आए और उसे पानी पिलाने के साथ आसपास जगह खाली कराने की कोशिश करने लगे।

Amitabh Bachchan की बिगड़ी तबीयत? क्या अस्पताल में भर्ती हैं बिग बी? परिवार ने दिया हेल्थ अपडेट और बताया सच
Amitabh Bachchan की बिगड़ी तबीयत? क्या अस्पताल में भर्ती हैं बिग बी? परिवार ने दिया हेल्थ अपडेट और बताया सच

सोशल मीडिया पर उठे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जलसा के बाहर होने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि हर रविवार को बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंचते हैं, ऐसे में बेहतर भीड़ नियंत्रण की जरूरत है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालांकि अभी तक उस बेहोश हुए फैन की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दशकों पुरानी है अमिताभ बच्चन की ये परंपरा

-अमिताभ बच्चन का रविवार दर्शन लंबे समय से फैंस के बीच खास पहचान रखता है। हर सप्ताह अभिनेता अपने घर के बाहर आकर हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं। देशभर से लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए मुंबई पहुंचते हैं। कई फैंस के लिए ये पल किसी सपने के सच होने जैसा होता है।

-यही वजह है कि जलसा के बाहर हर रविवार को भारी भीड़ देखने को मिलती है और बिग बी की ये परंपरा बॉलीवुड की सबसे चर्चित फैन-मोमेंट्स में गिनी जाती है।

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर भी लगा विराम

बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अमिताभ बच्चन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बाद में अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन खबरों को गलत बताया था। रविवार को उनका स्वस्थ अंदाज में फैंस के सामने आना भी इन अफवाहों पर विराम लगाने जैसा रहा।

बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में अश्वत्थामा के दमदार किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह 'सेक्शन 84' मूवी में भी नजर आएंगे। इस कोर्टरूम ड्रामा का निर्देशन रिभु दासगुप्ता कर रहे हैं।

-इस फिल्म में बिग बी के साथ डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि इसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+