Maharashtra के रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी SUV, 8 लोगों की मौत, कैसे हुआ ये एक्‍सीडेंट?

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक एसयूवी के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह भीषण हादसा पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अम्बेनाली घाट खंड में सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ । सभी मृतक सतारा जिले के निवासी थे और दापोली से सतारा लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ये लोग तड़के करीब 2 बजे दापोली के हरने से एसयूवी में निकले थे। जब उनसे संपर्क टूट गया और वे अपेक्षित समय पर सतारा नहीं पहुंचे, तब परिवार ने उनकी तलाश शुरू की थी।

Maharashtra

पुलिस ने कैसे ट्रैक किया?

पुलिस ने मोबाइल टावर डेटा के जरिए पोलादपुर के पास उनका आखिरी ज्ञात स्थान ट्रैक किया। अम्बेनाली घाट में खोजबीन के दौरान, एसयूवी सड़क से लगभग 800 फीट नीचे एक खाई में मिली। पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर ने घाट खंड में वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह खाई में जा गिरी।

सभी यात्रियों की हुई मौत

स्थानीय आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित बचाव दल घटनास्थल पर तैनात किए गए। अधिकारियों ने पहले दो, फिर तीन और शव बरामद होने की पुष्टि की। बाद में पुलिस ने वाहन में सवार सभी आठों लोगों की दुखद मौत की पुष्टि की।

कैसे हुआ ये हादसा?

पुलिस के अनसार ये सभी घूमने के लिए निकले थे। दुर्घटना रात के समय हुई, इसलिए तुरंत जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में वाहन का पता लगाया गया और शव निकाले गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि तेज रफ्तार या घाट में मोड़ पर वाहन फिसलने से हादसा हुआ। महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में मानसून और खराब विजिबिलिटी के दौरान ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं।

आठ घरों का बुझा चिराग

मृतकों में सतारा जिले के रितेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), महेश पवार (25), आदित्य सालुंके (21) और राजेश काटकर (35) शामिल हैं। रत्नागिरी जिले का अंश चव्हाण (19) भी इस हादसे का शिकार हुआ।

24 मई को डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की हुई थी मौत

एक अन्य घटना में, नागपुर में 24 मई को एक 21 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसकी दोपहिया वाहन को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी, जिससे मोटरसाइकिल चालक और पीछे बैठे व्यक्ति भी घायल हो गए। (पीटीआई)

पुलिस ने बताया कि 22 मई की रात, बल्लारशाह निवासी युवराज मुकेश अलोन (23) की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ऑर्डर पहुंचा रहे आदित्य मेश्राम की स्कूटी को टक्कर मारी। प्रताप नगर पुलिस ने कहा, "इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मेश्राम को मृत घोषित कर दिया।" पीड़ित के पिता की शिकायत पर अलोन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+