नेपाल में चार घंटे में भूकंप के अब तक 8 झटके, कई इमारतों को नुकसान, दिल्ली NCR तक खौफ

नेपाल में मंगलवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। इसके झटके दिल्ली-एनसीआर सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में सबसे शक्तिशाली भूकंप दोपहर में 2:51 बजे के आसपास आया। भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था।

जिस भूकंप के झटके सबसे ज्यादा महसूस किए गए वो आधे घंटे में दूसरी बार आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल के निकट बताया जा रहा है।

earthquake in nepal

भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा नेपाल में भी झटके महसूस हुए। नेपाल में तो भूकंप इतनी तेज था कि वहां घर की दीवारें गिरने की भी तस्वीरें सामने आई हैं।

Recommended Video

    नेपाल में चार घंटे में भूकंप के अब तक 8 झटके, कई इमारतों को नुकसान

    नेपाल के बझांग जिले की कुछ इमारतों में बड़ी-बड़ी दरारें देखी गई। एक के बाद एक भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

    नेपाल में सबसे पहले दोपहर 2:25 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र दिपायल में 10 किलोमीटर गहराई पर था। इसके बाद इसी इलाके में दोपहर 2:51 बजे पांच किलोमीटर की गहराई पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में महसूस किए गए।

    इसके बाद नेपाल के तोलेनी में दोपहर 3:06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद 3:19 बजे भूकंप का एक और झटका दर्ज किया गया।

    इसके बाद 3:30 में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 4.10 थी। इसके बाद नेपाल में 4 और भूकंप के झटके आस चुके हैं जिनकी तीव्रता 4 के उपर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+